PSL 2026 Price Money Babar Azam Team not be able to earn as much money as Rishabh Pant even after winning 5 PSL trophies बाबर आजम की टीम 5 PSL ट्रॉफी जीतकर भी नहीं कमा पाएगी उतना पैसा जितना ऋषभ पंत एक IPL सीजन में कमाते हैं, Cricket Hindi News - Hindustan

बाबर आजम की टीम 5 PSL ट्रॉफी जीतकर भी नहीं कमा पाएगी उतना पैसा जितना ऋषभ पंत एक IPL सीजन में कमाते हैं

पीएसएल की प्राइज मनी की तुलना अकसर आईपीएल से होती है, मगर उनके टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत की एक सीजन की कमाई से 5-6 गुना कम है।

Mon, 4 May 2026 08:19 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बाबर आजम की टीम 5 PSL ट्रॉफी जीतकर भी नहीं कमा पाएगी उतना पैसा जितना ऋषभ पंत एक IPL सीजन में कमाते हैं

बाबर आजम की अगुवाई वाली पेशावर जालमी ने हैदराबाद किंग्समेन को हराकर पीएसएल 2026 का खिताब जीत लिया है। हैदराबाद किंग्समेन की टीम पहले बैटिंग करते हुए मात्र 129 के स्कोर पर सिमट गई थी। इस स्कोर का पीछा करने उतरी पेशावर जालमी की टीम ने 16वें ओवर में 5 विकेट रहते जीत दर्ज की। बाबर आजम का यह कुल तीसरा और बतौर कप्तान पहले पीएसएल खिताब था। पाकिस्तान सुपर लीग का खिताब जीतने के बाद बाबर आजम की टीम को 5 लाख यूएस डॉलर की प्राइज मनी से नवाजा गया, जो भारतीय रुपए के हिसाब से लगभग 4.74 करोड़ रुपए बैठती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप की रेस में कोहली को किया टॉप-5 से बाहर, अभिषेक नंबर-1

पीएसएल की प्राइज मनी की तुलना अकसर आईपीएल से होती है, मगर उनके टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत की एक सीजन की कमाई से 5-6 गुना कम है।

ऋषभ पंत जीतना कमाने के लिए बाबर आजम को जीतनी होगी 6 ट्रॉफी

ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 27 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। आईपीएल 2025 की नीलामी में उन्हें पंत को खरीद आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया था।

अब तुलना ऋषभ पंत की एक सीजन की सैलरी की पीएसएल की प्राइज मनी से करें तो वह लगभग 6 गुना कम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाबर आजम ने बतौर कप्तान जीता पहला PSL खिताब, मगर फाइनल में हो गया ये पोपट

अगर बाबर आजम की टीम 5 पीएसएल ट्रॉफी भी जीतती है तो भी वह ऋषभ पंत की बराबरी नहीं कर पाएगी।

4.74 करोड़ के हिसाब से 5 पीएसएल ट्रॉफी जीतने पर बाबर आजम की टीम की 23.7 करोड़ रुपए की कमाई होगी, जो ऋषभ पंत की एक आईपीएल सीजन की सैलरी से 3.3 करोड़ रुपए कम होगी।

ऋषभ पंत से ज्यादा कमाई करने के लिए बाबर आजम की टीम को 6 PSL ट्रॉफी जीतनी होगी। 6 पीएसएल खिताब जीतने पर उन्हें कुल 28.44 करोड़ रुपए मिलेंगे।

आईपीएल 2026 प्राइज मनी

आईपीएल 2026 की प्राइज मनी का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है, मगर पिछले सीजन की बात की जाए तो विजेता टीम को 20 करोड़ की प्राइज मनी से वाजा गया था, जो भी पीएसएल से 4 गुना ज्यादा है। जिस तरह भारतीय क्रिकेट तरक्की कर रहा है उसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बीसीसीआई इस साल आईपीएल की प्राइज मनी में इजाफा कर सकता है।

बाबर आजम PSL में इतिहास रचने से चूके

पीएसएस 2026 में गजब की फॉर्म में चल रहे बाबर आजम रिकॉर्ड बनाने से चूक गए। वह मात्र एक रन से पीएसएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड से चूक गए। बाबर ने इस सीजन 588 रन बनाए। फखर जमन ने 2022 में इतने ही रन बनाए थे, अगर फाइनल में बाबर एक रन भी बना लेते तो वह पीएसएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाते। मगर गोल्डन डक पर आउट होने की वजह से वह चूक गए।

बाबर आजम ने पीएसएल 2026 में खेले 11 मैचों में 73.5 की औसत और 145.90 के स्ट्राइक रेट के साथ 588 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।