IPL 2026 Orange Cap Updated List After GT vs PBKS Match Sai Sudharsan Virat Kohli Abhishek Sharma Who Holds Purple Cap साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली को किया टॉप-5 से बाहर, अभिषेक शर्मा नंबर-1; पर्पल कैप किसके पास?, Ipl Hindi News - Hindustan

साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली को किया टॉप-5 से बाहर, अभिषेक शर्मा नंबर-1; पर्पल कैप किसके पास?

IPL 2026 Orange Cap- साई सुदर्शन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतक लगाकर ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 खिलाड़ियों में अपनी जगह बना ली है। उनकी इस तरक्की से विराट कोहली को नुकसान हुआ है। अभिषेक शर्मा पहले पायदान पर हैं।

Mon, 4 May 2026 07:09 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली को किया टॉप-5 से बाहर, अभिषेक शर्मा नंबर-1; पर्पल कैप किसके पास?

IPL 2026 Orange Cap- गुजरात टाइटंस वर्सेस पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 के 46वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में कुछ हलचल देखने को मिली है। सुपर संडे को कुल दो मुकाबले हुए थे जीटी वर्सेस पीबीकेएस से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ी थी। अभिषेक शर्मा भले ही सस्ते में आउट हो गए हो, मगर वह केएल राहुल से ऑरेंज कैप छीनने में कामयाब रहे। वहीं गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई है। इससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली को नुकसान उठाना पड़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाबर आजम ने बतौर कप्तान जीता पहला PSL खिताब, मगर फाइनल में हो गया ये पोपट
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 खिलाड़ी

सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा सबसे अधिक 440 रन बनाकर पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने केएल राहुल से ऑरेंज कैप छीनी है। राहुल 433 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। राहुल और अभिषेक के बीच 7 रनों का मामूली अंतर है। वहीं एसआरएच के हेनरिक क्लासेन तीसरे पायदान पर हैं, जिनके नाम इस सीजन 425 रन है। वह भी ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 बनने से ज्यादा दूर नहीं है।

चौथे पायदान पर राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी है, जिन्होंने अभी तक इस सीजन 404 रन बनाए हैं।

साई सुदर्शन पंजाब किंग्स के खिलाफ 57 रनों की शानदार पारी खेल टॉप-5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। उनके नाम इस सीजन अब 10 मैचों में 385 रन हो गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:GT जीता मगर नहीं मिला पॉइंट्स टेबल में फायदा, PBKS की नंबर-1 की कुर्सी खतरे में

साई सुदर्शन के टॉप-5 में आने से विराट कोहली को नुकसान हुआ है। आरसीबी का यह स्टार बल्लेबाज अब 6ठे नंबर पर खिसक गया है। कोहली के नाम इस सीजन 379 रन दर्ज है।

IPL 2026 पर्पल कैप किसके पास?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के सिर इस समय पर्पल कैप सजी है। भुवी ने इस सीजन सबसे अधिक 17 विकेट चटकाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज इतने ही विकेट से साथ ठीक उनके पीछे दूसरे पायदान पर हैं।

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 2 विकेट लेकर टॉप-5 में अपनी जगह बनाई है। आईपीएल 2026 में अब उनके नाम 16 विकेट हो गए हैं और वह तीसरे पायदान पर हैं।

पर्पल कैप की रेस में शामिल टॉप-5 गेंदबाजों में चौथा और पांचवां नाम राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा का है। दोनों गेंदबाजों के नाम 15-15 विकेट हैं।

मोहम्मद सिराज और राशिद खान 11-11 विकेट के साथ क्रमश: 8वें और 9वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।