In just 5 innings Sanju achieved what Dhoni could not do in 29 innings and Raina could not do even in 21 innings 5 पारियों में ही संजू ने जड़ दिए इतने छक्के, जो धोनी 29 पारियों में और रैना 21 पारियों में भी नहीं जड़ सके, Cricket Hindi News - Hindustan

5 पारियों में ही संजू ने जड़ दिए इतने छक्के, जो धोनी 29 पारियों में और रैना 21 पारियों में भी नहीं जड़ सके

संजू सैसमन ने टी-20 विश्व कप 2026 की सिर्फ 5 पारियों में ही वो कमाल कर दिखाया है जो महेंद्र सिंह धोनी ने 29 पारियों में और सुरेश रैना ने 21 पारियों में भी नहीं किया था। वे छक्के जड़ने के मामले में इन बल्लेबाजों से आगे निकल गए हैं।

Sat, 14 March 2026 02:15 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
5 पारियों में ही संजू ने जड़ दिए इतने छक्के, जो धोनी 29 पारियों में और रैना 21 पारियों में भी नहीं जड़ सके

भारत ने टी-20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों में ही 321 रन बना दिए, जिनमें 3 अर्धशतकीय पारियां शामिल थीं। संजू सैमसन ने आखिरी के तीन मैचों में 97, 89 और 89 रनों की पारियां खेलीं और भारत के विश्व कप जीतने में अहम भूमिका निभाई। हाल ही में गुजरे बड़े टूर्नामेंट में भारत ने कुल 9 मुकाबले खेले, लेकिन संजू को सिर्फ 5 मैचों में ही खेलने का मौका मिला। इन 5 मैचों की 5 पारियों में संजू सैमसन ने वो कारनामा कर दिखाया, जो रैना औैर धोनी जैसे बड़े-बड़े धुरंधर भी नहीं कर पाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिषेक शर्मा बदमाश है, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने दिया बयान, क्या-क्या कहा?

दरअसल, संजू सैसमन ने इस पूरे एडिशन में कुल 24 छक्के जड़े और ना सिर्फ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे, बल्कि 2026 विश्व कप में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए। संजू ने 5 पारियों में खुद को उस लिस्ट में शामिल कर लिया, जिसमें शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को टी-20 विश्व कप के कम से कम दो -तीन एडिशन खेलने पड़ते हैं। संजू सैमसन टी-20 विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में 6वें स्थान पर आ गए हैं। उनसे ऊपर रोहित शर्मा (50 छक्के, 44 पारियां), विराट कोहली (33 छक्के 34 पारियां), हार्दिक पांड्या (34 छक्के, 25 पारियां), युवराज सिंह (31 छक्के, 26 पारियां) और सूर्यकुमार यादव (31 छक्के, 26 पारियां) हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विश्व कप जीतने के बाद गौतम गंभीर को सौरव गांगुली ने किया सचेत, कहा असली टेस्ट तो

संजू सैमसन ने इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी, लोकेश राहुल और सुरेश रैना जैसे बल्लेबाजों को सिक्स हिटिंग में पीछे छोड़ दिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 विश्व कप में कुल 29 पारियों में बल्लेबाजी की, जिसमें सिर्फ 16 छक्के ही जड़ पाए। वहीं, सुरेश रैना भी 21 पारियों में 12 छक्के ही जड़ सके। लोकेश राहुल 11 पारियों में 15 छक्के जड़े हैं। ईशान किशन ने 10 पारियों में 18, जबकि शिवम दुबे ने 16 पारियों में 24 छक्के जड़े हैं। इस तरह से टी-20 विश्व कप की 5 पारियों में संजू सैमसन ने महेंद्र सिंह धोनी से लेकर रैना होते हुए आधुनिक सिक्स हिटर ईशान किशन, शिवम दुबे और केएल राहुल को भी पीछे छोड़ दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुमराह जैसी यॉर्कर पूरी दुनिया में कोई नहीं मारता, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान

टी-20 विश्व कप में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बैटर

रोहित शर्मा (44 पारियों में 50 छक्के)

विराट कोहली (33 पारियों में 35 छक्के)

हार्दिक पांड्या (25 पारियों में 34 छक्के)

युवराज सिंह (28 पारियों में 33 छक्के)

सूर्यकुमार यादव (26 पारियों में 31 छक्के)

संजू सैमसन (सिर्फ 5 पारियों में 24 छक्के)

शिवम दुबे (16 पारियों में 24 छ्क्के)

ईशान किश (10 पारियों में 18 छक्के)

महेंद्र सिंह धोनी (29 पारियों में 16 छक्के)

लोकेश राहुल (11 पारियों में 15 छक्के)

सुरेश रैना (21 पारियों में 12 छक्के)

तिलक वर्मा (9 पारियों में 11 छक्के)

ऋषभ पंत (13 पारियों में 11 छक्के)

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।