PCB bans Zimbabwe pacer Blessing Muzarabani for two years for ditching PSL for IPL IPL के लिए PSL को ठेंगा दिखाने वाले ब्लेसिंग मुजरबानी पर PCB ने लगाया 2 साल का बैन, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL के लिए PSL को ठेंगा दिखाने वाले ब्लेसिंग मुजरबानी पर PCB ने लगाया 2 साल का बैन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल को ठेंगा दिखाकर आईपीएल को चुनने वाले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर बैन लगा दिया है। इस्लामाबाद यूनाइटेड से करार के बाद भी आईपीएल से जुड़ने को लेकर उनके पीएसएल खेलने पर 2 साल का बैन लगाया है।

Tue, 14 April 2026 03:41 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL के लिए PSL को ठेंगा दिखाने वाले ब्लेसिंग मुजरबानी पर PCB ने लगाया 2 साल का बैन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल को ठेंगा दिखाकर आईपीएल को चुनने वाले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर बैन लगा दिया है। मुजरबानी को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने साइन किया था। इसके बाद भी उन्होंने आईपीएल के लिए केकेआर की पेशकश को स्वीकार किया। अब पीसीबी ने मुजरबानी पर अगले दो साल तक पीएसएल में खेलने पर बैन लगा दिया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को बताया कि मुजरबानी पीएसएल में 'अगले दो सीजन तक नहीं खेल पाएंगे' और ये फैसला 'तत्काल प्रभाव से लागू' है। बोर्ड ने कहा कि ये फैसला पीएसएल के पेशवर माहौल की रक्षा के लिए लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तो वैभव सूर्यवंशी को लेकर मेरी थिअरी गलत नहीं थी; इरफान पठान ने क्यों कहा?

बयान में कहा गया है कि फ्रेंचाइजी आधारित लीग में हिस्सा लेने के लिए प्रोफेशनलिज्म जरूरी है। अग्रीमेंट से बंधे होने के बावजूद एक अलग अग्रीमेंट में जाना खेल के अपेक्षित मानकों के खिलाफ है।

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी इससे पहले मुल्तान सुल्तान्स की तरफ से पीएसएल टाइटल जीता था। लेकिन इस साल फरवरी में पहली बार पीएसएल के लिए हुई नीलामी में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। बाद में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ को रिलीज करने के बाद मुजरबानी को साइन किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लेकिन वो थका नहीं; प्रफुल्ल हिंगे के जुनून को पिता ने शौक समझने की कर दी थी गलती

बाद में मुजरबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को बताया कि वह पीएसएल 2026 नहीं खेलेंगे। उन्हें पिछले महीने ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑफर दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। केकेआर ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान की जगह पर मुजरबानी को अपने स्क्वाड में लिया है।

मुजरबानी की तरह ही पिछले साल कॉर्बिन बोश ने भी पीएसएल से अपना करार तोड़ आईपीएल का दामन थामा था। उन्हें पेशावर जल्मी ने डायमंड पिक के तौर पर लिया था लेकिन बाद में मुंबई इंडियंस ने अपने एक चोटिल खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर लेने के लिए उनसे संपर्क किया। कॉर्बिन बॉश ने एमआई की पेशकश कबूल कर ली थी। उन पर भी पीएसएल खेलने पर एक साल का प्रतिबंध लगा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T-20 वर्ल्ड कप में दूसरे सबसे घातक गेंदबाज बने जिम्बाब्वे के मुजरबानी, अश्विन…

जिम्बाब्वे के पेसर ब्लेसिंग मुजरबानी ने इस साल टी20 वर्ल्ड में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने सिर्फ 6 मैच में 13 विकेट चटकाए और वह टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उनकी कातिल गेंदबाजी के दम पर ही जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 तक पहुंचने में कामयाब रही थी।

आईपीएल 2026 में ब्लेसिंग मुजरबानी ने कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से अब तक 2 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 10.71 की इकॉनमी और 18.75 की औसत से कुल 4 विकेट लिए हैं। एक मैच में उन्हें कोई विकेट ही नहीं मिला था, जबकि एक अन्य मैच में उन्होंने 41 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।