PBKS vs SRH Pitch Report in Hindi Today 11th April Mullanpur Stadium IPL Record Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad Toss PBKS vs SRH Pitch Report: मुल्लांपुर की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज या गेंदबाज कौन बरपाएगा कहर?, Cricket Hindi News - Hindustan

PBKS vs SRH Pitch Report: मुल्लांपुर की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज या गेंदबाज कौन बरपाएगा कहर?

PBKS vs SRH Pitch Report: पंजाब किंग्स वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला आज मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। मैच दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

Sat, 11 April 2026 12:51 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
PBKS vs SRH Pitch Report: मुल्लांपुर की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज या गेंदबाज कौन बरपाएगा कहर?

PBKS vs SRH Pitch Report: पंजाब किंग्स वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 का 17वां मैच आज यानी शनिवार, 11 अप्रैल को खेला जाना है। पीबीकेएस वर्सेस एसआरएच मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL के आज दो मैच होंगे। पंजाब वर्सेस हैदराबाद का पहला मैच होने की वजह से मुकाबला दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -श्रेयस अय्यर और ईशान किशन- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। बता दें, पंजाब की टीम को अभी तक इस टूर्नामेंट में हार का सामना नहीं करना पड़ा है, वहीं हैदराबाद तीन में से 2 मैच हारकर यहां पहुंची है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी के लिए सोने पर सुहागा, मैच जीतने के बाद कोहली से मिला खास तोहफा!

PBKS vs SRH पिच रिपोर्ट

पिछले सीजन में मुल्लांपुर की पिच कई बार अलग-अलग तरह से खेली है, लेकिन ज्यादातर समय यह बैटिंग के लिए अच्छी रही है। कई बार, जब क्यूरेटर ने पिच पर थोड़ी घास छोड़ने का फैसला किया है, तो सीमर पहली इनिंग्स में पिच से काफी फायदा उठा पाए थे। PBKS vs SRH का यह इस मैदान पर दूसरा मैच है। पहली बार पंजाब की टीम यहां गुजरात टाइटंस से भिड़ी थी, जहां उन्होंने आखिरी ओवर में 163 रनों का टारगेट तीन विकेट रहते चेज किया था। पंजाब वर्सेस एसआरएच मैच दिन का है तो ओस की भूमिका अहम नहीं होगी। टॉस जीतकर दोनों कप्तानों की नजरें पहले बैटिंग करने पर होगी।

महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम IPL रिकॉर्ड

मैच- 12

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 6 (50.00%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 6 (50.00%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 8 (66.67%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 4 (33.33%)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी के सिर सजी ऑरेंज कैप, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

हाईएस्ट स्कोर- 228/5

लोएस्ट स्कोर- 95

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 165/7

औसत रन प्रति विकेट- 23.49

औसत रन प्रति ओवर- 8.76

पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 168.33

PBKS vs SRH हेड टू हेड

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल इतिहास में कुल 24 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 17 मुकाबले जीतकर हैदराबाद ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं पंजाब को उनके खिलाफ 7 ही जीत मिली है। हैरानी की बात यह है कि इन दोनों टीमों के बीच हुए पिछले पांच मैचों में एसआरएच ने ही जीत दर्ज की है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।