वैभव सूर्यवंशी के लिए सोने पर सुहागा, RCB की धज्जियां उड़ाने के बाद विराट कोहली से मिला खास तोहफा!
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में लगातार धमाकेदार पारियां खेल रहे हैं, मगर शुक्रवार 10 अप्रैल का दिन उनके लिए खास रहा। आरसीबी के खिलाफ मिली जीत के बाद उन्हें विराट कोहली से स्पेशल गिफ्ट मिला, जिसकी तस्वीर उन्होंने शेयर की है।

विराट कोहल से मिलने की ख्वाहिश हर एक क्रिकेट की होती है। अगर उनकी टीम के खिलाफ ही आप अगर ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर दो तो ‘किंग’ की नजरों में इज्जत और बढ़ जाती है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के साथ भी शुक्रवार, 10 अप्रैल को ऐसा ही हुआ। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से पटखनी दी। आरआर की जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी ही रहे, जिन्होंने 15 गेंदों पर अर्धशतक ठोकते हुए कुल 26 गेंदों पर 78 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। वैभव सूर्यवंशी को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
विराट कोहली के गिफ्ट ने बनाया वैभव सूर्यवंशी का दिल
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में लगातार ताबड़तोड़ पारियां खेल रहे हैं। आरसीबी के खिलाफ खेली गई पारी उनके लिए आम बात होगी। मगर वैभव का दिन उस समय बना जब उन्हें विराट कोहली से स्पेशल गिफ्ट मिला। यह गिफ्ट है, उनकी आरआर की कैप पर विराट कोहली का ऑटोग्राफ। यह सिर्फ ऑटोग्राफ नहीं था। विराट कोहली ने उनकी कैप पर कुछ लिखा भी, जिसकी तस्वीर खुद वैभव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।
वैभव सूर्यवंशी ने अपने X अकाउंट पर मैच के दौरान की कुछ फोटो शेयर की है। इनमें से एक तस्वीर में वैभव का प्लेयर ऑफ द मैच, उनकी आरआर की कैप और ऑरेंज कैप नजर आ रही है। खास बात यह है कि वैभव की आरआर की कैप पर विराट कोहली का ऑटोग्राफ है। इस ऑटोग्राफ के साथ लिखा है, ‘डिअर वैभव वेल डन।’
वैभव सूर्यवंशी का ऑरेंज कैप पर कब्जा
वैभव सूर्यवंशी ने आरसीबी के खिलाफ 78 रनों की शानदार पारी खेल ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है। वह अब आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभी तक खेले 4 मैचों में वैभव सूर्यवंशी ने 50 की औसत और 266.67 के स्ट्राइक रेट के साथ 200 रन बनाए हैं। वह आईपीएल 2026 में 200 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बने।





साइन इन