ind vs ned Abhishek Sharma Lights Up Spin Heavy Nets in Ahmedabad Ahead of Clash Netherlands भारत के प्रैक्टिस सेशन में स्पिनरों का रहा बोलबाला, अभिषेक शर्मा का दिखा रौद्र रूप, Cricket Hindi News - Hindustan

भारत के प्रैक्टिस सेशन में स्पिनरों का रहा बोलबाला, अभिषेक शर्मा का दिखा रौद्र रूप

भारतीय टीम के खिलाड़ी नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी अच्छी लय में दिखे और गेंदबाजों के खिलाफ गगनचुंबी छक्के लगाए।

Tue, 17 Feb 2026 10:36 PMHimanshu Singh भाषा, नई दिल्ली
share
भारत के प्रैक्टिस सेशन में स्पिनरों का रहा बोलबाला, अभिषेक शर्मा का दिखा रौद्र रूप

नीदरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले की पूर्व संध्या पर भारतीय टीम के नेट सत्र में स्पिन गेंदबाजी का दबदबा देखने को मिला, जबकि अभिषेक शर्मा के गगनचुंबी शॉट इस सत्र की सबसे बड़ी आकर्षण रहे। टूर्नामेंट में अब तक खाता नहीं खोल पाए अभिषेक ने एक घंटे से अधिक समय तक बल्लेबाजी की। आमतौर पर विकेट के सामने दोनों ओर आक्रामक शॉट खेलने वाले अभिषेक ने अपनी ताकत पर भरोसा कायम रखा। उन्होंने नेट गेंदबाजों और वरुण चक्रवर्ती की ऑफ स्पिन के खिलाफ काउ कॉर्नर और डीप कवर क्षेत्र को निशाना बनाया।

तेज गेंदबाजों के खिलाफ बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पुल और विकेट के पीछे पिक-अप शॉट का सहारा लिया। तीनों तरह की गेंदबाजी के खिलाफ छक्कों की झड़ी लगी रही। जब लगा कि उनका सत्र समाप्त हो चुका है, तभी अभिषेक कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ दोबारा बल्लेबाजी के लिए लौटे। इसी दौरान कुलदीप यादव गेंदबाजी के लिए आए और अभिषेक ने जरा भी देर किए बिना फुल लेंथ गेंदों को अपने पसंदीदा एक्स्ट्रा कवर क्षेत्र की ओर भेजना शुरू कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टी20 विश्व कप के सुपर-8 में किन टीमों से भिड़ेगा भारत, 3 देशों का नाम हुआ फाइनल

पास के नेट में तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाजों ने भी स्पिनरों के खिलाफ अभ्यास किया। लंबे बल्लेबाजी सत्र के बाद रिंकू ने राउंड-आर्म एक्शन के साथ कुछ ऑफ स्पिन भी डाली, जो नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस की शैली की याद दिला रही थी। इरास्मस ने पिछले सप्ताह दिल्ली में भारत के खिलाफ मुकाबले में अपने अनोखे एक्शन और स्टंप्स के काफी पीछे से गेंद डालकर भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी में डाला था। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी उस्मान तारीक और साइम आयूब जैसे गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी थी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।