PAK vs ENG Shaheen Afridi created history for Pakistan by taking a wicket on the first ball of T20 world cup PAK vs ENG: शाहीन अफरीदी ने पहली गेंद पर विकेट लेकर पाकिस्तान के लिए रचा इतिहास, किए 2 बड़े कारनामे, Cricket Hindi News - Hindustan

PAK vs ENG: शाहीन अफरीदी ने पहली गेंद पर विकेट लेकर पाकिस्तान के लिए रचा इतिहास, किए 2 बड़े कारनामे

शाहीन अफरीदी ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 के मुकाबले में विकेट लेकर इतिहास रचा। वह पाकिस्तान के पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में पारी की पहली गेंद पर विकेट चटकाया।

Tue, 24 Feb 2026 09:42 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
PAK vs ENG: शाहीन अफरीदी ने पहली गेंद पर विकेट लेकर पाकिस्तान के लिए रचा इतिहास, किए 2 बड़े कारनामे

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अपनी टीम के लिए उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 के मुकाबले में पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया। वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के लिए पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। 165 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को पहला झटका फिल सॉल्ट के रूप में लगा। बाहर जाती गेंद को खेलने के प्रयास में सॉल्ट विकेट के पीछे उस्मान खान को कैच थमा बैठे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिंकू सिंह ने अचानक छोड़ा टीम इंडिया का साथ, पिता के लिए आनन-फानन में लौटे घर

शाहीन अफरीदी ने इंग्लैंड के खिलाफ पावरप्ले में तीन विकेट लेकर एक और नायाब इतिहास रचा है। वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले 6 ओवर में अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का रिकॉर्ड तोड़ा है। अफरीदी के नाम टी20 वर्ल्ड कप में पहले 6 ओवर में अब 18 विकेट हो गए हैं। रबाडा 16 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं।

T20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले (1-6) में सबसे ज्यादा विकेट

18 - शाहीन अफ़रीदी (ER: 6.22)*

16 - कगिसो रबाडा (ER: 7.30)

15 - एंजेलो मैथ्यूज (ER: 5.65)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंभीर की पॉलिटिक्स ने इंडियन टीम की इमेज को नुकसान पहुंचाया: पूर्व पाक प्लेयर

शाहीन अफरीदी ने इंग्लैंड के खिलाफ पावरप्ले में 3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 13 रन खर्च कर उन्होंने 3 विकेट चटकाए। वह पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले में 3 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने हैं। वहीं पाकिस्तान के लिए पावरप्ले में यह किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

T20 WC गेम में ओवर (1-6) में तीन विकेट लेने वाले PAK बॉलर

3/15 - मोहम्मद आसिफ बनाम IND, डरबन, 2007

3/20 - अब्दुल रज्जाक बनाम SL, लॉर्ड्स, 2009

3/16 - शाहीन अफ़रीदी बनाम IRE, लॉडरहिल, 2024

3/13 - शाहीन अफ़रीदी बनाम ENG, पल्लेकेले, 2026*

फुल मेंबर्स टीम के किसी भी गेंदबाज द्वारा टी20 क्रिकट में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड शाहीन अफरीदी के नाम है। वह अभी तक 26 विकेट ले चुके हैं। वहीं भारत के भुवनेश्वर कुमार दूसरे पायदान पर है।

T20I के पहले ओवर में सबसे ज़्यादा विकेट (फुल मेंबर्स)

शाहीन अफरीदी – 26*

भुवनेश्वर कुमार – 18

रिचर्ड नगारवा – 17

फजलहक फारूकी – 16

टिम साउथी – 16

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।