Pakistan fast bowler Asad Akhtar grabs limelight with massive no ball in National T20 Cup गलती से हो गई इतनी बड़ी नो बॉल या फिर दाल में कुछ काला है? पाकिस्तानी गेंदबाज की हरकत कैमरे में कैद, Cricket Hindi News - Hindustan

गलती से हो गई इतनी बड़ी नो बॉल या फिर दाल में कुछ काला है? पाकिस्तानी गेंदबाज की हरकत कैमरे में कैद

पाकिस्तान के नेशनल टी20 कप उस समय सुर्खियों में आ गया, जब एक गेंदबाज ने कुछ ज्यादा ही बड़ी नो बॉल फेंकी। ओवरस्टेपिंग होती है, लेकिन इस ओवरस्टेपिंग ने सवाल खड़े कर दिए हैं। फैंस कह रहे हैं कि दाल में कुछ काला है।

Tue, 17 March 2026 07:35 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गलती से हो गई इतनी बड़ी नो बॉल या फिर दाल में कुछ काला है? पाकिस्तानी गेंदबाज की हरकत कैमरे में कैद

वैसे तो क्रिकेट के मैच में ओवरस्टेपिंग की वजह से नो बॉल होना आम बात है। इस पर चर्चा तब होती है, जब उस नो बॉल पर विकेट गिर जाए, लेकिन बल्लेबाज नॉट आउट रहे और बाद में अपनी टीम को मैच जिता दे। हालांकि, पाकिस्तान की डोमेस्टिक क्रिकेट की एक नो बॉल इस समय खूब चर्चा का केंद्र बनी हुई है, जिसमें गेंदबाज ने कुछ ज्यादा ही ओवरस्टेपिंग कर दी है और इस वजह से कहा जा रहा है कि दाल में कुछ काला है।

दरअसल, पाकिस्तान की टीम का फिक्सिंग करके नो बॉल फेंकने का इतिहास रहा है। इस नो बॉल को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके पीछे का कारण ये भी है कि इस ओवर में खूब रन इस गेंदबाज ने लुटाए। पाकिस्तान में डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे तेज गेंदबाज असद अख्तर नेशनल T20 कप में एक बड़ी नो बॉल फेंकने के बाद चर्चा में आ गए। शनिवार 14 मार्च को दाएं हाथ के इस पेसर ने इस नो बॉल को किया।

No Ball Pakistan

पेशावर के इमरान खान क्रिकेट स्टेडियम में लाहौर ब्लूज के खिलाफ कराची ब्लूज के लिए असद अख्तर ने एक ओवर ही फेंका, जिसमें 21 रन दिए। अख्तर ने इस ओवर में दो वाइड और दो नो बॉल फेंकी, लेकिन एक खास गेंद ने सुर्खियां बटोरीं। उनका अगला पैर बॉलिंग क्रीज के आसपास भी नहीं था। इंच दो-चार इंच की बात अलग होती है, लेकिन यहां तो क्रीज से असद अख्तर का पैर एक फीट से भी आगे था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान ने काबुल पर की एयरस्ट्राइक, राशिद खान बोले- इससे फूट और नफरत ही बढ़ेगी

जैसे ही असद अख्तर की नो बॉल सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस ने इसकी तुलना 2010 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल के दौरान मोहम्मद आमिर की नो बॉल से कर दी। अगर दोनों गेंदों की तुलना की जाए, तो अख्तर की नो-बॉल आमिर की फेंकी गई गेंद से भी बड़ी लगती है। यही वजह है कि लोग सवाल कर रहे हैं कि दाल में कुछ काला है, लेकिन इस पर आधिकारिक बयान किसी का नहीं आया है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।