Pakistan Faces Two More Major Blows These Players Are Ready to Leave the PSL and Join the IPL पाकिस्तान को लग सकते हैं 2 और बड़े झटके, PSL छोड़ IPL का दामन थामने को तैयार ये खिलाड़ी, Cricket Hindi News - Hindustan

पाकिस्तान को लग सकते हैं 2 और बड़े झटके, PSL छोड़ IPL का दामन थामने को तैयार ये खिलाड़ी

जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजारबानी और श्रीलंका के दासुन शानाका पहले ही पाकिस्तान सुपर लीग को गच्चा देकर आईपीएल टीमों के साथ जुड़ गए हैं। अब दो और खिलाड़ी PSL से IPL में जुड़ने की तैयारी में हैं।

Mon, 23 March 2026 09:16 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पाकिस्तान को लग सकते हैं 2 और बड़े झटके, PSL छोड़ IPL का दामन थामने को तैयार ये खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल और पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल का टकराव अब पाकिस्तान पर भारी पड़ने लगा है। पीएसएल 2026 का आगाज 26 मार्च से हो रहा है, वहीं आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा। सभी प्रीमियम खिलाड़ी पहले से ही आईपीएल में खेलने के लिए तैयार है। ऐसे में जिन खिलाड़ियों को आईपीएल नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला वह भी अब आईपीएल के लिए पीएसएल को छोड़ने के लिए तैयार हैं। दरअसल, आईपीएल 2026 का आगाज होने से पहले दुर्भाग्य से कई खिलाड़ी चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, ऐसे में फ्रेंचाइजियां उनके रिप्लेसमेंट ढूंढ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खिलाड़ियों की 'मनमानी' पर भड़के गावस्कर, दिया टूर्नामेंट से बाहर करने का सुझाव

जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजारबानी और श्रीलंका के दासुन शानाका पहले ही पाकिस्तान सुपर लीग को गच्चा देकर आईपीएल टीमों के साथ जुड़ गए हैं। ब्लेसिंग मुजारबानी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं शनाका राजस्थान रॉयल्स के साथ बतौर सैम कुर्रन के रिप्लेसमेंट शामिल होंगे।

अब दो और खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ आईपीएल के लिए खेलने की तैयारी में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:KKR को मिल गया इस भारतीय तेज गेंदबाज का रिप्लेसमेंट, अभी तक नहीं हुआ IPL डेब्यू

वेस्ट इंडीज़ के स्पिनर गुडाकेश मोती पहले ही PSL से हट गए हैं, जहां उन्हें लाहौर कलंदर्स के लिए खेलना था। उनके लखनऊ सुपर जायंट्स में जाने की भी रिपोर्ट्स हैं, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इसके अलावा, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन, जिन्हें क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने सीधे साइन किया था, वे भी PSL से हटने वाले हैं। ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि वे नाथन एलिस की जगह चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकते हैं, लेकिन अभी भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

अगर ये दोनों खिलाड़ी भी आईपीएल की टीम से जुड़ जाते हैं तो इस सीजन कुल चार खिलाड़ी होंगे जो पाकिस्तान सुपर लीग के ऊपर आईपीएल को तर्जी देंगे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।