Oldest Players in IPL 2026 MS Dhoni at No 1 Virat Kohli Joins Rohit Sharma in the Top 10 IPL 2026 के उम्रदराज खिलाड़ी, एमएस धोनी नंबर-1; टॉप-10 में रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली भी, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL 2026 के उम्रदराज खिलाड़ी, एमएस धोनी नंबर-1; टॉप-10 में रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली भी

आईपीएल 2026 का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है। ऐसे में हम आपके लिए इस सीजन के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं। सीएसके के एमएस धोनी 44 साल की उम्र के साथ टॉप पर हैं।

Mon, 16 March 2026 08:31 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL 2026 के उम्रदराज खिलाड़ी, एमएस धोनी नंबर-1; टॉप-10 में रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली भी

IPL 2026 का आगाज होने में कुछ दिनों का ही समय रह गया है। 28 मार्च को आरसीबी वर्सेस एसआरएच मुकाबले से टूर्नामेंट का आगाज होने वाला है। इस रंगारंग लीग के शुरू होने से पहले हम आपके लिए इस सीजन के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं। आईपीएल 2026 के टॉप-10 उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी है। माही 44 साल की उम्र में यह आईपीएल खेलेंगे, 7 जुलाई को वह 45 साल के पूरे हो जाएंगे। पिछले 4-5 सीजन की तरह इस बार भी कहा जा रहा है कि यह आईपीएल में उनका आखिरी सीजन होगा। आईपीएल 2026 के टॉप-10 उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट आगे थोड़ा हैरान कर देने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांग्लादेश की इस हरकत से नाराज हुआ पाकिस्तान, दर्ज की अधिकारिक शिकायत

कोहली-रोहित टॉप-10 में

आईपीएल 2026 के टॉप-10 उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में टीम इंडिया को 2 और सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली भी मौजूद हैं। रोहित 38 तो कोहली 37 साल की उम्र में यह आईपीएल सीजन खेलने वाले हैं। हिटमैन दूसरे तो रन मशीन कोहली संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं। कोहली के अलावा सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे और इशांत शर्मा 37-37 साल के हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 छक्कों का नहीं, T20 में इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी

मिचेल स्टार्क, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार भी लिस्ट में

एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद इस लिस्ट में रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं। जड्डू 36 साल की उम्र में यह आईपीएल सीजन खेलने वाला है। वह इस बार पीली नहीं बल्कि गुलाबी जर्सी में आईपीएल खेलेंगे क्योंकि सीएसके ने संजू सैमसन के बदले उन्हें राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया है। वहीं स्टार्क, शमी और भुवनेश्वर जैसे खिलाड़ी 35-35 साल की उम्र के हैं।

आईपीएल 2026 के टॉप-10 उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट

प्लेयरटीमउम्र
एमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्स44
रोहित शर्मामुंबई इंडियंस38
विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु37
इशांत शर्मागुजरात जाएंट्स 37
अजिंक्य रहाणेकोलकाता नाइट राइडर्स37
सुनील नरेनकोलकाता नाइट राइडर्स37
रवींद्र जडेजाराजस्थान रॉयल्स36
मिचेल स्टार्कदिल्ली कैपिटल्स35
मोहम्मद शमीलखनऊ सुपर जाएंट्स35
,
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।