Not Shreyas Iyer Gautam Gambhir wanted to make Sanju Samson Next T20I captain but why was his request rejected REVEALED श्रेयस अय्यर नहीं, ये खिलाड़ी था भारत का अगला T20I कप्तान बनाने के लिए गौतम गंभीर की पहली पसंद! हुआ खुलासा, Cricket Hindi News - Hindustan

श्रेयस अय्यर नहीं, ये खिलाड़ी था भारत का अगला T20I कप्तान बनाने के लिए गौतम गंभीर की पहली पसंद! हुआ खुलासा

Team India Next T20I Captain: सूर्यकुमार यादव की जगह टीम इंडिया के हेड कोच संजू सैमसन को टी20 का कप्तान बनाना चाहते थे, मगर उनकी यह बात नहीं मानी गई। श्रेयस अय्यर भारत के अगले आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर नए कप्तान होंगे।

Thu, 4 June 2026 09:09 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
श्रेयस अय्यर नहीं, ये खिलाड़ी था भारत का अगला T20I कप्तान बनाने के लिए गौतम गंभीर की पहली पसंद! हुआ खुलासा

Team India Next T20I Captain: भारत को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की कुर्सी छिन गई है। टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर के रूप में अगला टी20 कप्तान मिल गया है। इसका अधिकारिक ऐलान कुछ ही दिनों में हो जाएगा। भारत को अगला टी20 मैच आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खेलना है, यहां श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया अगले वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करेगी। इस बीच एक ऐसी खबर आई है जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया है। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर श्रेयस अय्यर को नहीं बल्कि संजू सैमसन को टी20 टीम का अगला कप्तान बनाना चाहते थे, मगर उनकी ये रिक्वेस्ट नहीं मानी गई। आईए जानते हैं क्यों?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी पहुंचे अपने गांव, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़; हुआ भव्य स्वागत

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य कोच गौतम गंभीर शुरुआत में संजू सैमसन को कप्तानी सौंपने के पक्ष में थे, लेकिन चयन समिति के कुछ सदस्य इस विकल्प को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे। उनका मानना था कि संजू के प्रदर्शन में अपेक्षित निरंतरता नहीं रही है और कप्तानी जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए स्थिर प्रदर्शन आवश्यक है। सूत्रों का कहना है कि हालिया टी-20 विश्व कप में संजू सैमसन ने अंतिम तीन मैचों में उपयोगी पारियां खेली थीं, लेकिन चयनकर्ताओं का एक वर्ग अब भी उन्हें दीर्घकालिक कप्तानी विकल्प के रूप में नहीं देखता। उनका मानना है कि कुछ अच्छी पारियों के आधार पर कप्तानी का फैसला लेना जल्दबाजी होगा।

श्रेयस अय्यर कप्तान और तिलक वर्मा होंगे उप-कप्तान

कोच गौतम गंभीर संजू सैमसन को कप्तान बनाना चाहते थे लेकिन बीसीसीआइ और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर इससे सहमत नहीं थे। हालांकि बाद में बीसीसीआइ, मुख्य चयनकर्ता और मुख्य कोच के बीच में अय्यर को कप्तान व तिलक को उपकप्तान बनाने को लेकर सहमति बन गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL खेलकर लौटे आर्चर के सपोर्ट में उतरे स्टोक्स, पहले टेस्ट से हुए बाहर

श्रेयस अय्यर ने 2023 में खेला था आखिरी T20I

श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच 2023 में खेला था, वह ना तो 2024 और ना ही 2026 टी20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा थे। हालांकि इस दौरान उनकी कप्तानी आईपीएल में छाई रही। 2024 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया, इस दौरान गौतम गंभीर केकेआर के मेंटोर थे। वहीं 2025 में उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स फाइनल तक पहुंची, जहां उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 2026 आईपीएल की शुरुआत भी पंजाब के लिए अच्छी रही थी। पहले 7 में से टीम ने 6 मैच जीते थे, मगर इसके बाद लगातार 6 मैच हारने की वजह से अय्यर की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई।

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2026 में खेले 14 मैचों में 55.33 की औसत और 168.81 के स्ट्राइक रेट के साथ 498 रन बनाए थे, जिसमें 5 अर्धशतक और 1 शतक शामिल था। बल्ले से उनकी यह धाकड़ परफॉर्मेंस ही उन्हें कप्तान बनाने की बड़ी वजह बनी। आगामी टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर सूर्यकुमार यादव की जगह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।