Best Player I have Ever Seen Jos Buttler Hails 14 Year Old Vaibhav Suryavanshi as a Generational Talent 14 की उम्र में ऐसा है तो सोचिए 16, 18 या 20 साल...वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग से बटलर इम्प्रेस, Cricket Hindi News - Hindustan

14 की उम्र में ऐसा है तो सोचिए 16, 18 या 20 साल...वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग से बटलर इम्प्रेस

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने 14 साल के भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की जमकर प्रशंसा की है। बटलर ने उन्हें अब तक का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बताया है, जिसे उन्होंने देखा है।

Tue, 10 Feb 2026 02:53 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
14 की उम्र में ऐसा है तो सोचिए 16, 18 या 20 साल...वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग से बटलर इम्प्रेस

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा की जमकर सराहना करते हुए उन्हें अब तक का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बताया है। वैभव ने अपने बल्लेबाजी से कई दिग्गज क्रिकेटरों को प्रभावित किया और कई एक्सपर्ट उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला स्टार बता रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में अंडर-19 विश्व कप में अपने क्रिकेट करियर की सबसे यादगार पारी खेली। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 80 गेंदों में 175 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारत फाइनल जीतने में कामयाब रहा।

लव फॉर क्रिकेट पॉडकास्ट में जोस बटलर ने कहा कि 14 साल में वह इतनी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहा है, तो 16, 18 या 20 साल की उम्र में वे कितने कमाल के होंगे, यह सोचकर उत्साहित हूं। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा, ''मेरा मानना है कि वह अब तक का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी है जिसे मैंने देखा है। मैं सोचता हूं कि 14 साल की उम्र में और कौन ऐसा कर रहा था? अगर वह इस उम्र में ऐसा खेल रहा है, तो सोचिए 16, 18 या 20 साल की उम्र में वह कहां होगा।"

मार्क वुड ने भी जोस बटलर का जवाब देते हुए कहा, ''यह आपकी तरफ से काफी बड़ा बयान है, क्या आप उन्हें एकदम सुपरस्टार बनते हुए देखते हैं, या आपको लगता है कि किसी तरह वे पटरी से उतर सकते हैं?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दबाव तो उन पर होगा; मुकाबले से पहले अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ

बटलर ने कहा, ''मुझे समझ नहीं आता कि वह (सर्वश्रेष्ठ) कैसे नहीं हो सकता, आप जानते हैं? 14 साल की उम्र में जिस तरह से वह खेल रहा है... और अगर वह आईपीएल में नहीं खेला होता, तो आप कह सकते थे कि 'ओह, उसने यह केवल अंडर-19 वर्ल्ड कप में किया है, और हां, यह अद्भुत है, लेकिन देखते हैं जब वह सीनियर क्रिकेट में कदम रखेगा तब क्या होता है।' लेकिन वह तो पहले ही खेल चुका है... उसने आईपीएल में शतक जड़ा है। उसने आईपीएल में अपनी पहली ही गेंद पर छक्का मारा था।"

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।