No country is bigger than ICC says Jay Shah on Bangladesh backs out to T20 World Cup 2026 बांग्लादेश और पाकिस्तान के ड्रामे पर चेयरमैन जय शाह बोले- ICC से बड़ा नहीं है कोई भी देश, Cricket Hindi News - Hindustan

बांग्लादेश और पाकिस्तान के ड्रामे पर चेयरमैन जय शाह बोले- ICC से बड़ा नहीं है कोई भी देश

ICC के चेयरमैन जय शाह की ओर से पहली बार बांग्लादेश और पाकिस्तान द्वारा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में किए गए ड्रामे को लेकर बयान आया है। जय शाह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि कोई भी देश आईसीसी से बड़ा नहीं है।

Sun, 15 March 2026 05:37 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बांग्लादेश और पाकिस्तान के ड्रामे पर चेयरमैन जय शाह बोले- ICC से बड़ा नहीं है कोई भी देश

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश और पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रामे को लेकर बयान आया है। बांग्लादेश ने तो टूर्नामेंट से ही नाम वापस ले लिया था, जबकि पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहता था। इस पूरे मामले को आईसीसी के चेयरमैन रहते जय शाह ने संभाला और अब टी20 विश्व कप खत्म होने के बाद स्पष्ट शब्दों में कहा है कि कोई भी देश आईसीसी से बड़ा नहीं है।

जय शाह ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "यह ICC वर्ल्ड कप बहुत जरूरी था, क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इस बात पर बहुत चर्चा हो रही थी कि कुछ टीमें हिस्सा लेंगी या नहीं और वर्ल्ड कप कैसे होगा।" भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर के सम्मान समारोह वाले इस कार्यक्रम में जय शाह ने किसी टीम का नाम लिए बिना कहा, "ICC चेयरमैन के तौर पर, मैं कह सकता हूं कि कोई भी टीम संस्था से बड़ी नहीं होती और कोई एक टीम संस्था नहीं बनाती। एक ऑर्गनाइजेशन सभी टीमों का कॉम्बिनेशन होता है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आकिब जावेद भी बुमराह के निकले फैन, कहा- बल्लेबाजों को लय में नहीं आने देते

बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से भारत नहीं आने का फैसला किया था। बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टी20 विश्व कप 2026 में खेलने के लिए बुलाया गया था। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सरकार के कहने पर भारत से खेलने से इनकार किया था। हालांकि, पाकिस्तान बाद में मान भी गया था। पाकिस्तान ने भारत से 14 फरवरी को मैच खेला था और उसमें भारत ने उसे रौंदा भी था। जय शाह ने बताया कि इस टूर्नामेंट ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट जीता और लगातार दूसरी बार इस खिताब को जीतने वाला भारत पहला देश है। इतना ही नहीं, आईसीसी टी20 विश्व कप के इतिहास की सबसे ज्यादा ट्रॉफी अब भारत के पास हैं। भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप जीता था। घर पर भी भारत इस ट्रॉफी को जीतने वाला पहला देश बना था।

BCCI के सचिव रहे जय शाह ने आगे कहा, "वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इतिहास में पहली बार, हमने एक साथ 7.2 मिलियन व्यूअर्स देखे। ओवरऑल व्यूअरशिप में सारे रिकॉर्ड टूट गए। अगर आप देखें, तो USA ने इंडिया को कड़ी टक्कर दी, नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को परेशान किया, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया और नेपाल ने इंग्लैंड को डरा दिया। मैं सभी एसोसिएट टीमों को बधाई देता हूं - उन्होंने फुल मेंबर्स के खिलाफ बहुत अच्छा किया है।"

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।