Nitish Rana argument with the umpire proved costly BCCI took strict action After CSK vs DC Match IPL 2026 अंपायर से बहस करना नीतीश राणा को पड़ा भारी, BCCI ने उठाया सख्त कदम, Cricket Hindi News - Hindustan

अंपायर से बहस करना नीतीश राणा को पड़ा भारी, BCCI ने उठाया सख्त कदम

ट्रिस्टन स्टब्स ने बीच ओवर में ग्लब्स बदलने के लिए डगआउट से करुण नायर को बुलाया तो चौथे अंपायर ने उन्हें मैदान पर जाने की इजाजत नहीं दी। अगली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में स्टब्स आउट हो गए, उन्होंने अपना गुस्सा ड्रेसिंग रूम में हेलमेट पहनकर जाहिर किया।

Sun, 12 April 2026 10:49 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अंपायर से बहस करना नीतीश राणा को पड़ा भारी, BCCI ने उठाया सख्त कदम

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नीतीश राणा को फोर्थ अंपायर से बहस करना भारी पड़ गया। बीसीसीआई ने उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए सजा सुनाई है। यह घटना चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स मैच की है। मैच के दौरान जब डीसी के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने बीच ओवर में ग्लब्स बदलने के लिए डगआउट से करुण नायर को बुलाया तो चौथे अंपायर ने उन्हें मैदान पर जाने की इजाजत नहीं दी। अगली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में स्टब्स आउट हो गए, उन्होंने अपना गुस्सा ड्रेसिंग रूम में हेलमेट पहनकर जाहिर किया। चौथे अंपायर के इस फैसले से नाराज नीतीश राणा और दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ ने बहस की। नीतीश राणा इस मैच में प्लेइंग XII का भी हिस्सा नहीं थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में आज LSG vs GT मैच, जानें कैसा रहेगा इकाना की पिच का मिजाज?

IPL द्वारा जारी की गई रिलीज के अनुसार, “दिल्ली कैपिटल्स के बैटर नीतीश राणा पर IPL के प्लेयर्स के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने के लिए मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है और 1 डिमेरिट पॉइंट भी जमा किया गया है। राणा को IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो “मैच के दौरान सुनाई देने वाली गाली-गलौज” से जुड़ा है। यह घटना 19वें ओवर में हुई जब राणा की चौथे अंपायर के साथ लंबी बहस हुई। राणा ने गलती मान ली और मैच रेफरी की सजा मान ली।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान ने IPL नियमों की उड़ाई धज्जियां, रंगे हाथ फोन चलाता पकड़ा गया मैनेजर

क्या था पूरा मामला?

चेन्नई की गर्मी ने खिलाड़ियों का बुरा हाल किया हुआ था। जर्सी शरीर से बुरी तरह चिपक रही थी। एक समय ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर को स्ट्रेटेजिक टाइमआउट के दौरान अपने चेहरे पर पानी छिड़कते देखा गया। गर्मी बर्दाश्त नहीं हो रही थी, और स्टब्स ने ग्लव बदलने के लिए कहा। हालांकि, यह ओवरों के बीच में हुआ, जिसके कारण चौथे अंपायर ने मना कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL इतिहास में किसने जड़े सबसे ज्यादा शतक? टॉप-5 में सैमसन की धमाकेदार एंट्री

करुण नायर ग्लव्स के साथ बाउंड्री के बाहर खड़े थे। लेकिन अंपायरों ने उनकी एंट्री रोक दी। इसके तुरंत बाद, स्टब्स, जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए अकेले लड़ रहे थे, मिड-ऑफ के ऊपर से हिट करने की कोशिश में आउट हो गए। निराश ट्रिस्टन बाहर चले गए और ड्रेसिंग रूम में वापस जाते समय बल्ला, ग्लव्स और हेलमेट फेंक दिए।

कैसा रहा CSK vs DC मैच?

संजू सैमसन की नाबाद शतकीय पारी के बाद जैमी ओवरटन की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर मौजूदा सत्र में पहली जीत का स्वाद चखा। आईपीएल के मौजूदा सत्र में अपनी निराशाजनक शुरुआत को पीछे छोड़ते हुए सैमसन ने 56 गेंदों की नाबाद पारी में 15 चौकों और चार छक्कों की मदद से 115 रन बनाए। उन्हें दूसरे छोर से आयुष महात्रे का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने रिटायर आउट होने से पहले 36 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 59 रन बनाए।

सैमसन के आईपीएल करियर का यह चौथा शतक और सुपरकिंग्स के लिए पहला शतक है। सुपरकिंग्स ने दो विकेट पर 212 रन बनाने के बाद कैपिटल्स को आखिरी गेंद पर 189 रन पर ऑल आउट कर दिया और अपने घरेलू मैदान पर लगातार छह हार के बाद जीत दर्ज की।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।