most catches dropped off a seamer shamar joseph top the list jasprit bumrah name also included 2024 से टेस्ट में इन गेंदबाजों के ओवर में ड्रॉप हुए सबसे ज्यादा कैच, जसप्रीत बुमराह का नाम भी जुड़ा, Cricket Hindi News - Hindustan

2024 से टेस्ट में इन गेंदबाजों के ओवर में ड्रॉप हुए सबसे ज्यादा कैच, जसप्रीत बुमराह का नाम भी जुड़ा

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेमार जोसेफ की गेंदबाजी पर 2024 से सबसे ज्यादा कैच ड्रॉप हुए हैं। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है।

Fri, 27 June 2025 04:50 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
2024 से टेस्ट में इन गेंदबाजों के ओवर में ड्रॉप हुए सबसे ज्यादा कैच, जसप्रीत बुमराह का नाम भी जुड़ा

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में ही ऑस्ट्रेलिया को 180 रनों पर ढेर कर दिया है लेकिन विंडीज टीम ज्यादा बढ़त हासिल नहीं कर सकी। क्योंकि वेस्टइंडीज अपनी पहली पारी में सिर्फ 190 रन ही बना सके। दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही है। इस मैच के दौरान वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ और जेडन सील्स पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। हालांकि शमर के ओवर में खराब फील्डिंग की वजह से कई कैच भी छूटे हैं। इससे पहले लीड्ल में भारत और इंग्लैंड के बीच खएले गए मुकाबले के दौरान बुमराह के ओवर में कई कैच ड्रॉप हुए थे।

2024 से टेस्ट क्रिकेट में चार तेज गेंदबाजों (शमर, स्टार्क, बुमराह, रबाडा) के ओवर में सबसे ज्यादा कैच ड्रॉप हुए हैं, जिसमें शमर जोसेफ का नाम सबसे ऊपर है। टेस्ट क्रिकेट में 2024 से सबसे ज्यादा ओवर डालने में जसप्रीत बुमराह का नाम टॉप गेंदबाजों की लिस्ट में मौजूद हैं। वहीं इस दौरान शमार जोसेफ की गेंदबाजी पर सबसे ज्यादा कैच छूटे हैं। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ने 2024 से टेस्ट में 207 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी की है और इस दौरान 11 बार कैच ड्रॉप हुए हैं।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा है। तेज गेंदबाज ने 2024 से कुल 298 ओवर डाले हैं और 11 बार उनकी गेंदबाजी के दौरान कैच ड्रॉप हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 362 ओवर फेंके हैं, जिसमें 10 कैच ड्रॉप किए हैं। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। बुमराह ने 410 ओवर डाले हैं, जिसमें नौ बार कैच ड्रॉप हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कप्तान पैट कमिंस से पंगा लेना पड़ा महंगा, जेडन सील्स पर ICC ने लगाया जुर्माना

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान पांच विकेट हासिल किए थे। पहली पारी में उनके नाम और विकेट दर्ज हो सकते थे लेकिन कई कैच ड्रॉप होने की वजह से वह इससे चूक गए।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।