Namibia to England and aus know Indias 5 biggest wins in T20 World Cup history नामीबिया ही नहीं, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया भी आए रडार में, ये हैं WC इतिहास में भारत की 5 सबसे बड़ी जीत, Cricket Hindi News - Hindustan

नामीबिया ही नहीं, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया भी आए रडार में, ये हैं WC इतिहास में भारत की 5 सबसे बड़ी जीत

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराकर टी-20 विश्व कप के इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की है। आइए आज हम आपको भारत की इस टूर्नामेंट में 5 सबसे बड़ी जीतों के बारे में जानकारी देते हैं।

Fri, 13 Feb 2026 12:40 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
नामीबिया ही नहीं, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया भी आए रडार में, ये हैं WC इतिहास में भारत की 5 सबसे बड़ी जीत

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत बनाम नामीबिया के बीच विश्व कप के ग्रुप ए का मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को बुरी तरह हराया। नामीबिया की टीम को भारत ने 93 रनों के बड़े अंतर से हराया। टी-20 विश्व कप के इतिहास में रनों के लिहाज से भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है।

भारतीय टीम ने गुरुवार को खेले गए मुकाबले में अपने उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया जो साल 2012 के टी-20 विश्व कप में श्रीलंका के कोलंबों में बना था। तब भारतीय टीम ने कोलंबों के आर प्रेमदासा स्टेडियम में इंग्लैंड को 90 रनों के बड़े अंतर से हराया था तब से लेकर आज के मैच से पहले तक यह टी-20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत थी। लेकिन अब इस जीत को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के साथ खेले गए मुकाबले से प्रतिस्थापित कर दिया गया जहां भारत को 93 रनों को बड़ी विजय मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत बनाम नामीबिया मैच में हार्दिक पांड्या से मिलने स्टेडियम में कूदा फैंस
ये भी पढ़ें:विश्व कप के अपने दूसरे मैच में भारत को मिली जीत, नामीबिया को 93 रनों से हराया

टी-20 विश्व कप के इतिहास में रनों के लिहाज से भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत साल 2014 के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थी, जहां भारतीय टीम ने बांग्लादेश के मीरपुर में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया को 73 रनों से हरा दिया था। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के विश्व कप में भारत की चौथी सबसे बड़ी जीत साल 2022 के विश्व कप में आई, जहां भारत ने ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जिम्बाब्वे की टीम को 71 रनों से शिकस्त दी। विश्व कप के इतिहास में भारत ने अपनी पांचवीं सबसे बड़ी जीत पिछले विश्व कप में हासिल की। 2024 के विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने 68 रनों से जीत हासिल थी, जो टीम इंडिया की पांचवीं सबसे बड़ी जीत है।

टी-20 विश्व कप के इतिहास में भारत की पांच सबसे बड़ी जीत

भारत बनाम नामीबिया: 93 रन ( विश्व कप 2026 दिल्ली)

भारत बनाम इंग्लैंड: 90 रन (विश्व कप 2012 कोलंबो)

भारत बनाम ऑस्ट्रलिया: 73 रन ( विश्व कप 2014 मीरपुर)

भारत बनाम जिम्बाब्वे: 71 रन ( विश्व कप 2022 मेलबर्न)

भारत बनाम इंग्लैंड: 68 रन (विश्व कप 2024 प्रोविडेंस)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत ने विश्व कप में बनाया पावर-प्ले का चौथा सबसे बड़ा स्कोर, टॉप-3 में ये देश

गुरुवार को खेले गए मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के 61 और हार्दिक पांड्या के 52 रनों की मदद से और दूसरे भारतीय बल्लेबाजों के शानदार कैमियों से भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 209 रन बनाए, जिसे नामीबिया की टीम नहीं हासिल कर पाई और 18.2 ओवर में 116 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह भारत ने 93 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।