fan jumped into the stadium to meet Hardik Pandya during India vs Namibia match in t20 world cup 2026 भारत बनाम नामीबिया मैच के दौरान हार्दिक पांड्या से मिलने ग्राउंड में घुसा फैंस, सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा, Cricket Hindi News - Hindustan

भारत बनाम नामीबिया मैच के दौरान हार्दिक पांड्या से मिलने ग्राउंड में घुसा फैंस, सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा

हार्दिक पांड्या पारी का 18 वां ओवर फेंकने की तैयारी में थे तभी दर्शक दीर्घा से एक फैन हार्दिक के पास पहुंच गया। मैच में थोड़ी देर का व्यवधान भी हुआ। हार्दिक पांड्या खुद आश्चर्य में थे, लेकिन अंत में सुरक्षा के जवानों ने उस फैन को अपने हवाले कर लिया और मैच दोबारा शुरू हुआ।

Thu, 12 Feb 2026 11:00 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत बनाम नामीबिया मैच के दौरान हार्दिक पांड्या से मिलने ग्राउंड में घुसा फैंस, सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा

टी-20 विश्व कप 2026 में भारत अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया से खेल रहा है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रनों का स्कोर किया, जिसके जवाब में नामीबिया की टीम कुछ खास नहीं कर पाई। भारतीय टीम जब गेंदबाजी कर रही थी उस दौरान एक ऐसा घटनाक्रम देखने को मिला जो क्रिकेट के मैदान पर बहुत कम होता है।

दरअसल, हार्दिक पांड्या पारी का 18 वां ओवर फेंकने की तैयारी में थे तभी दर्शक दीर्घा से एक फैन हार्दिक के पास पहुंच गया। मैच में थोड़ी देर का व्यवधान भी हुआ। हार्दिक पांड्या खुद आश्चर्य में थे, लेकिन अंत में सुरक्षा के जवानों ने उस फैन को अपने हवाले कर लिया और मैच दोबारा शुरू हुआ। यह घटना दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुई, जहां भारत बनाम नामीबिया का मुकाबला खेला जा रहा है। भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के बाद भी फैन हार्दिक पांड्या तक पहुंचने में कामयाब रहा, हालांकि, सुरक्षा गार्डों ने उसे तुरंत दबोच लिया।

दिल्ली के अरुण जेलटी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाया। हार्दिक पांड्या ने आज के मैच में शानदार छक्के और चौके जड़े। उन्होंने 28 गेंदों में ताबड़तोड़ 52 रनों की पारी खेली। उनकी यह पारी बेहद रोमांचक रही। हार्दिक पांड्या ने अपने 52 रनों के स्कोर में 4 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े।

हार्दिक ने गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 21 रन दिए और दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। हार्दिक पांड्या की खास बात यह रही कि उन्होंने 6 से कम की इकोनॉमी रेट के साथ गेंदबाजी की।

बता दें कि हार्दिक पांड्या उन खिलाड़ियों में से हैं, जिनका फैन बेस बहुत ज्यादा है। हार्दिक पांड्या तक पहुंचने के लिए और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए फैन एकदम बेताब रहते हैं। इसी कड़ी में आज के मैच में अरुण जेटली स्टेडियम में यह नजारा देखने को मिला। हार्दिक पांड्या के साथ ऐसा पहले भी हो चुका है जब सिक्योरिटी बीच करके कोई फैन मिलने आया है और हार्दिक से मिलकर सुरक्षा के जवानों द्वारा वापस दबोच लिया गया है

क्रिकेट की फील्ड में ऐसी घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं। खासकर उन लोगों से जिनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा होती है।

आज के मैच की बात करें तो भारत ने नामीबिया पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने नामीबिया को 93 रनों के बड़े अंतर से हराया है जो विश्व कप के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे, जिसे नामीबिया की टीम नहीं हासिल कर सकी और 116 रनों पर ही 19वें ओवर में ऑलआउट हो गई।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।