My next goal is to make India world Test champion says Indian team head coach Gautam Gambhir after win T20 WC टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर क्या है गौतम गंभीर का अगला टारगेट? साफ शब्दों में बताई दिल की बात, Cricket Hindi News - Hindustan

टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर क्या है गौतम गंभीर का अगला टारगेट? साफ शब्दों में बताई दिल की बात

टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर गौतम गंभीर का अगला टारगेट क्या है? साफ-साफ शब्दों में दिल की बात उन्होंने बताई है। गौतम गंभीर ने कहा है कि उनका अगला लक्ष्य भारत को वर्ल्ड टेस्च चैंपियन बनाना है।

Wed, 11 March 2026 01:52 PMVikash Gaur एएनआई, नई दिल्ली
share
टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर क्या है गौतम गंभीर का अगला टारगेट? साफ शब्दों में बताई दिल की बात

टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर गौतम गंभीर दो आईसीसी इवेंट जीतने वाले पहले भारतीय कोच बन गए हैं। 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और अब 2026 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप उनकी कोचिंग में भारत ने जीता है। व्हाइट बॉल क्रिकेट में उनके आंकड़े शानदार हैं, लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में उतनी सफलता उनको नहीं मिली है। यही कारण है कि उन्होंने अपना अगला टारगेट आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को बताया है। उनका कहना है कि पहला टारगेट ये है कि हम फाइनल के लिए क्वालीफाई करें और फिर उसे जीतें।

एएनआई के पॉडकास्ट में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से पूछा गया कि क्या आपका अगला गोल ओलंपिक गोल्ड है? इस पर गौतम गंभीर ने कहा, "यह अभी दूर है। मैं उसके बारे में नहीं देख रहा। वहां तक तो मेरा टेन्योर ही नहीं है। ओलंपिक 2028 में है और मेरा टेन्योर 2027 में खत्म हो रहा है।" इसके बाद उनसे पूछा कि फिर आप क्या उम्मीदें कर रहे हैं? इसके जवाब में गंभीर के दिल की बात जुबां पर आ गई। गंभीर ने कहा कि वह टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनाना चाहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीम इंडिया ने T20I में बनाया ऐसा महारिकॉर्ड, जिसके पास भी नहीं है कोई टीम

गंभीर ने कहा, "टेस्ट क्रिकेट मेरे दिल के बहुत करीब है। यह वह एक फॉर्मेट है, जो मेरे दिल के बहुत ज्यादा करीब है। मैं उम्मीद कर रहा हूं और मेरा पहला गोल ये है कि हम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल के लिए क्वालीफाई करें। यह मेरा अगला टारगेट है। 9 टेस्ट मैच अभी इस साइकल में बाकी हैं। फोकस मेरा वहीं होगा। मुझे लगता है कि हम ट्रांजिशन के फेज से गुजर रहे हैं। व्हाइट बॉल क्रिकेट में हो चुका है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में कुछ युवा चेहरे हैं। टेस्ट क्रिकेट कभी भी आसान नहीं है। इसलिए मेरा टारगेट है कि हम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई करें।"

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।