Mukul Choudhary IPL price bid war between RR and MI LSG bought him for so many crores मुकुल चौधरी के लिए 3 टीमों के बीच हुई थी बिडवॉर, मुंबई इंडियंस की भी थी नजरें; LSG ने इतने करोड़ में खरीदा था, Cricket Hindi News - Hindustan

मुकुल चौधरी के लिए 3 टीमों के बीच हुई थी बिडवॉर, मुंबई इंडियंस की भी थी नजरें; LSG ने इतने करोड़ में खरीदा था

आईपीएल 2026 की नीलामी में जब मुकुल चौधरी उतरे थे तो उनका बेस प्राइज 30 लाख रुपए का था। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स ने उन पर पहली बोली लगाई थी। मुंबई इंडियंस भी उनके पीछे थी।

Fri, 10 April 2026 10:19 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मुकुल चौधरी के लिए 3 टीमों के बीच हुई थी बिडवॉर, मुंबई इंडियंस की भी थी नजरें; LSG ने इतने करोड़ में खरीदा था

आईपीएल के दौरान जब कोई युवा खिलाड़ी कुछ अविश्वसनीय कारनामा करता है तो हर कोई उसके बारे में जानना चाहता है। वह कहां से आया है, किस स्टेट के लिए खेलता है, उसका आईपीएल प्राइज क्या है, उसे फ्रेंचाइजी ने क्यों पिक किया…वगैरा-वगैरा। ऐसा ही कुछ इस समय लखनऊ सुपर जाएंट्स के मुकुल चौधरी के साथ हो रहा है। 21 साल के इस खिलाड़ी ने गुरुवार, 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने वो कारनामा कर दिखाया, जिसके लिए इस रंगारंग लीग का आगाज किया गया था। 182 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए जब लखनऊ ने 128 पर 7 विकेट खो दिए थे, तब मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेल अपनी टीम को अविश्वसनीय जीत दिलाई। इस जीत के बाद उनके आईपीएल प्राइज को लेकर बातें होने लगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुकुल चौधरी ने मचाया कोहराम, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने नहीं लगाई थी पहली बोली

आईपीएल 2026 की नीलामी में जब मुकुल चौधरी उतरे थे तो उनका बेस प्राइज 30 लाख रुपए का था। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स ने उन पर पहली बोली लगाई थी। जी हां, उनके अलावा इस युवा खिलाड़ी पर 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की भी नजरें थीं। मुकुल की लंबे-लंबे छक्के मारने की काबिलियत ने दोनों टीमों का दिल जीता हुआ था। राजस्थान और मुंबई के बीच मुकुल चौधरी को लेकर बिडवॉर 1 करोड़ तक चली। उस समय राजस्थान को लगा कि यह प्लेयर अब उनका है, मगर तभी एंट्री होती है लखनऊ सुपर जाएंट्स की।

मुकुल चौधरी को लेकर लखनऊ सुपर जाएंट्स की पहली बोली 1.10 करोड़ की

मुकुल चौधरी को लेकर इसके बाद राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच तगड़ी बिडवॉर हुई। राजस्थान रॉयल्स इस प्लेयर को अपनी टीम में चाहता था, वह 2.40 करोड़ तक इस खिलाड़ी के पीछे गया, मगर इसके बाद उन्होंने हार मान ली। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अंत में मुकुल चौधरी को 2.60 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहुत गर्व है; LSG से जीता हुआ मैच हारने पर अजिंक्य रहाणे का अटपटा बयान

मुकुल चौधरी ने खुद सुनाई अपनी कहानी

असल में मेरा सफर मेरे जन्म से भी पहले शुरू हो गया था। मेरे पापा का सपना था कि एक दिन उनका बेटा क्रिकेट खेलेगा। लेकिन उस समय, हमारे परिवार की हालत ठीक नहीं थी, इसलिए मैं जल्दी शुरू नहीं कर सका। मैंने लगभग 12-13 साल की उम्र में खेलना शुरू किया। उस समय ज्यादा एकेडमी नहीं थीं।

उस समय सीकर में एक एकेडमी थी, SBS क्रिकेट एकेडमी, जो अभी-अभी खुली थी, और मैंने वहां लगभग 5-6 साल ट्रेनिंग की। उसके बाद, मैं जयपुर चला गया क्योंकि अगर आपको ऊंचे लेवल पर खेलना है, तो आपको आगे बढ़ना होगा। मैं पिछले चार साल से जयपुर में प्रैक्टिस कर रहा हूं। फिर पिछले साल, मुझे लगा कि T20 क्रिकेट बहुत तेज हो गया है, खासकर इस लेवल पर, इसलिए मुझे और मैच एक्सपीरियंस की जरूरत थी। मैं 3-4 महीने गुरुग्राम में रहा और दिल्ली में मैच खेले, जिससे मुझे तेज क्रिकेट में ढलने में बहुत मदद मिली। यही मेरा सफर रहा है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।