Most watched matches in T20 World Cup 2026 IND vs PAK match slips to third place Who is No 1 टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मैच; IND vs PAK महामुकाबला तीसरे नंबर पर खिसका, Cricket Hindi News - Hindustan

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मैच; IND vs PAK महामुकाबला तीसरे नंबर पर खिसका

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडिया वर्सेस इंग्लैंड मुकाबले ने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 499 रन बनाए थे।

Sat, 7 March 2026 11:40 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मैच; IND vs PAK महामुकाबला तीसरे नंबर पर खिसका

भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि धर्म है। यहां क्रिकेट को पूजा जाता है। आपने ऐसे कई वाक्य सुने होंगे…इसके सबूत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान देखने को मिले जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है। टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच अपने चर्म पर है। भारत और न्यूजीलैंड ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, ट्रॉफी के लिए दोनों टीमें 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगी। इस टूर्नामेंट के दौरान कई रन-फेस्ट देखने को मिले जिसका फैंस ने खूब आनंद उठाया। कई मैचों ने तो प्रसारणकर्ताओं को रिकॉर्ड तोड़ कमाई करके भी दी। आज हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 के टॉप-3 सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मैचों के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें, IND vs PAK महामुकाबला सबसे नीचे खिसक गया है। ये आंकड़े सिर्फ जियोहॉटस्टार के हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्टेन की IND vs NZ फाइनल को लेकर भविष्यवाणी; अगर ऐसा हुआ तो मैं चोकर्स का टैग...

IND vs PAK ग्रुप स्टेज मैच (470 मिलियन)

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आरप्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 175 रन बोर्ड पर लगाए थे। जिसके जवाब में पाकिस्तान पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाया और 114 के स्कोर पर घुटने टेक दिए। इस महामुकाबले में भारत की जीत के हीरो ईशान किशन रहे थे, जिन्होंने 77 रनों की धुआंधार पारी खेली थी।

IND vs WI सुपर-8 मैच (510 मिलियन)

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज सुपर-8 का मैच ‘वर्चुअल क्वार्टर फाइनल’ मैच था। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को ही सेमीफाइनल का टिकट मिलना था। वेस्टइंडीज ने यहां भारत के सामने 196 रनों का मुश्किल टारगेट रखा था, मगर संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की पारी के दम पर टीम इंडिया ने इसे 4 गेंदें और 5 विकेट रहते ही हासिल कर लिया था। यहीं से संजू सैमसन ने फॉर्म पकड़ी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुमराह या सैमसन नहीं…इस खिलाड़ी को मिला ड्रेसिंग रूम में स्पेशल मेडल

IND vs ENG सेमीफाइनल (585 मिलियन)

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडिया वर्सेस इंग्लैंड मुकाबले ने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 499 रन बनाए थे। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड के सामने 254 का टारगेट रखा था। संजू सैमसन का बल्ला एक बार फिर गूंजा था, इस बार उन्होंने 89 रनों की पारी खेली थी। हालांकि जैकब बेथल ने इस रनचेज में शतक जड़ भारत की सांसे बढ़ा दी थी। अंत में इंग्लैंड 246 ही रन बना पाया और भारत ने यह मैच 7 रनों से जीता।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।