Most sixes for SRH in IPL Abhishek Sharma Becomes Second SRH Batter to Reach 100 plus Sixes in IPL After david Warner अभिषेक शर्मा ने IPL में ठोके 100 छक्के, डेविड वॉर्नर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बैटर, Cricket Hindi News - Hindustan

अभिषेक शर्मा ने IPL में ठोके 100 छक्के, डेविड वॉर्नर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बैटर

अभिषेक शर्मा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 100 से अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। हैदराबाद के लिए डेविड वॉर्नर ने सर्वाधिक 143 छक्के जड़े हैं।

Thu, 2 April 2026 09:33 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
अभिषेक शर्मा ने IPL में ठोके 100 छक्के, डेविड वॉर्नर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बैटर

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में दमदार पारी खेली। हालांकि वह अर्धशतक लगाने से चूक गए लेकिन उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर ईडन गार्डन्स में टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी हुई। ट्रेविस हेड 21 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा अर्धशतक लगाने से सिर्फ दो रन से चूक गए। हालांकि अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 100 से अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स में अपनी पारी के दौरान 21 गेंद में 48 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और इतने ही छक्के लगाए। इस पारी के दौरान अभिषेक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 100 से अधिक छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं, जबकि टीम के लिए ये उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है। वॉर्नर ने 143 छक्के जड़े हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युवराज ने कपिल देव-धोनी से मांगी माफी, पिता योगराज के बयानों पर किया रिएक्ट

सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में गुरुवार को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आठ विकेट पर 226 रन बनाए। सनराइजर्स के लिए हेनरिच क्लासेन ने सबसे ज्यादा 52 रन की पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने 48, ट्रेविस हेड ने 46 और नीतिश कुमार रेड्डी ने 39 रन का योगदान दिया।ब्लेसिंग मुजरबानी चार विकेट के साथ केकेआर के सबसे सफल गेंदबाज रहे। वैभव अरोड़ा को दो सफलता मिली।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।