Most runs in T20 World Cup 2026 Sanju Samson created havoc in just 5 matches 2 Indians in top 5 टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन; संजू सैमसन ने 5 मैच में ही मचा दी तबाही; टॉप-5 में 2 भारतीय, Cricket Hindi News - Hindustan

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन; संजू सैमसन ने 5 मैच में ही मचा दी तबाही; टॉप-5 में 2 भारतीय

संजू सैमसन ने मात्र 5 मैचों में ही तबाही मचा दी। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप का अंत टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल होकर किया। उनके साथ एक और भारतीय भी मौजूद है।

Mon, 9 March 2026 07:03 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन; संजू सैमसन ने 5 मैच में ही मचा दी तबाही; टॉप-5 में 2 भारतीय

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 89 रनों की धुआंधार पारी खेलने से पहले सैमसन ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड को भी बुरी तरह धोया था। सैमसन की इस ताबड़तोड़ परफॉर्मेंस की वजह से ही टीम इंडिया बैक-टू-बैक दूसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब रही। सैमसन को इस धुआंधार परफॉर्मेंस का इनाम प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के रूप में मिला। सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 5 ही मैच खेलने का मौका मिला, मगर उन्होंने सबसे ज्यादा इंपैक्ट छोड़ा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर रहे। सैमसन ने इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीम इंडिया हुई मालामाल, ICC ने खोली तिजोरी; जानें न्यूजीलैंड की भी प्राइज मनी

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 5 ही मैच खेले, जिसमें उन्होंने 80.25 की लाजवाब औसत 199.38 के हैरतअंगेज स्ट्राइक रेट के साथ 321 रन बनाए। सैमसन इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। जी हां, वहीं 9 मैच खेलने वाले ईशान किशन 317 रनों के साथ ठीक संजू सैमसन के पीछे चौथे नंबर पर है।

संजू सैमसन ने अपने इस ताबड़तोड़ प्रदर्शन के दम पर विराट कोहली का भी एक टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली ने 2014 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान सबसे अधिक 319 रन बनाए थे, मगर अब उनसे 2 ज्यादा रन बनाकर सैमसन ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत की जीत पर धोनी हुए गदगद, गंभीर-बुमराह का किया स्पेशल जिक्र

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान रहे। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में दो शतक भी जड़े। हालांकि उनकी टीम सुपर-8 से ही बाहर हो गई और सेमीफाइनल तक में कदम नहीं रख पाई।

टॉप-5 बल्लेबाजों की इस सूची में बचे दो नाम न्यूजीलैंड से है। टिम साइफर्ट 326 रनों के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे, वहीं फिन एलन ने 298 रनों के साथ 5वें पायदान पर रहते हुए टूर्नामेंट खत्म किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर भी नहीं भरा सूर्यकुमार यादव का मन, बताया अगला ‘गोल’

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

साहिबजादा फरहान- 383

टिम साइफर्ट- 326

संजू सैमसन- 321

ईशान किशन- 317

फिन एलन- 298

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।