Most Runs In MCG by Indians Virat Kohli Need 134 runs to Create History IND vs AUS विराट कोहली MCG में तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड? इस मामले में नंबर-1 बनने से मात्र इतने रन दूर, Cricket Hindi News - Hindustan

विराट कोहली MCG में तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड? इस मामले में नंबर-1 बनने से मात्र इतने रन दूर

  • विराट कोहली ने मेलबर्न में खेली अभी तक 3 मैच की 6 पारियों में 52.66 की लाजवाब औसत के साथ 316 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके नाम 1 शतक और दो अर्धशतक हैं।

Sun, 22 Dec 2024 08:46 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
विराट कोहली MCG में तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड? इस मामले में नंबर-1 बनने से मात्र इतने रन दूर

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की नजरें सचिन तेंदुलकर के एक और रिकॉर्ड पर होगी। एमसीजी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं, वहीं विराट कोहली तीसरे पायदान पर। हालांक कि दोनों खिलाड़ियों के बीच रनों का अंतर ज्यादा नहीं है। अगर किंग कोहली चौथे टेस्ट की दोनों पारियों में 134 रन बना लेते हैं तो वह इतिहास रच देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल-रोहित हुए MCG टेस्ट से बाहर तो कौन लेगा उनकी जगह? कैसी होगी प्लेइंग XI

विराट कोहली ने मेलबर्न में खेली अभी तक 3 मैच की 6 पारियों में 52.66 की लाजवाब औसत के साथ 316 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके नाम 1 शतक और दो अर्धशतक हैं।

इस लिस्ट के टॉप पर बैठे 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के नाम 5 मैचों की 10 पारियों में 44.90 की औसत के साथ 449 रन दर्ज है। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बीच अब मात्र 134 रनों का ही अंतर रह गया है। इस बार एमसीरीज में यह रन बनाकर विराट कोहली की नजरें इतिहास रचने पर होगी क्योंकि इसके बाद पता नहीं कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आएंगे या नहीं।

वहीं लिस्ट में मौजूद दूसरे पायदान के खिलाड़ी की बात करें तो वह और कोई नहीं बल्कि अजिंक्य रहाणे हैं। पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहाणे ने इसी मैदान पर शतक जड़ भारत को जीत दिलाई थी। रहाणे ने यहां खेले 3 मैच की 6 पारियों में 73.80 की शानदार औसत के साथ 369 रन बनाए हैं। विनू मांकड़ के बाद अजिंक्य रहाणे इस मैदान पर दो शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय हैं।

एमसीजी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय-

सचिन तेंदुलकर- 449

अजिंक्य रहाणे- 369

विराट कोहली- 316

वीरेंद्र सहवाग- 280

राहुल द्रविड़- 263

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।