If KL Rahul and Rohit Sharma are Ruled out of MCG Test, who will replace them What will be the playing XI केएल राहुल और रोहित शर्मा हुए MCG टेस्ट से बाहर तो कौन लेगा उनकी जगह? कैसी होगी प्लेइंग XI, Cricket Hindi News - Hindustan

केएल राहुल और रोहित शर्मा हुए MCG टेस्ट से बाहर तो कौन लेगा उनकी जगह? कैसी होगी प्लेइंग XI

  • केएल राहुल को मेलबर्न टेस्ट में अभिमन्यु ईश्वरन और रोहित शर्मा को ध्रुव जुरेल या वॉशिंगटन सुंदर रिप्लेस कर सकते हैं। वहीं बुमराह टीम की अगुवाई करेंगे।

Sun, 22 Dec 2024 07:05 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
केएल राहुल और रोहित शर्मा हुए MCG टेस्ट से बाहर तो कौन लेगा उनकी जगह? कैसी होगी प्लेइंग XI

मेलबर्न टेस्ट से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल की चोट ने बढ़ा दी है। शनिवार को केएल राहुल के हाथ में चोट लगी, वहीं आज रोहित शर्मा के घुटने पर चोट लगी है। दोनों सीनियर खिलाड़ियों की चोट की गंभीरता का अभी पता नहीं चल पाया है, मगर फैंस के जहन में सवाल उठ रहा है कि अगर ये दोनों अगले टेस्ट से बाहर होते हैं तो कौन उनकी जगह लेगा। बता दें, 5 मैच की यह सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। दोनों टीमों के लिए एमसीजी में होने वाला चौथा टेस्ट काफी अहम होने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केएल राहुल के बाद नेट्स में चोटिल हुए कप्तान रोहित शर्मा, भारत की बढ़ी मुश्किलें

केएल राहुल को रिप्लेस करने के लिए भारत के पास एकमात्र विकल्प अभिमन्यु ईश्वरन हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाकर सीनियर टीम में अपनी जगह बनाई है, हालांकि उन्हें अभी तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है।

ईश्वरन ने अभी तक खेले 101 फर्स्ट क्लास मैचों में 48.87 की औसत के साथ 7674 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 27 शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं।

वहीं कप्तान रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट की बात करें तो, बतौर खिलाड़ी उनकी जगह लेने के कई विकल्प है। अगर टीम मैनेजमेंट को सिर्फ बल्लेबाजी मजबूत करनी है तो वह ध्रुव जुरेल को मौका दे सकते हैं। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर भी अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। वह बैटिंग के साथ-साथ बॉलिंग में भी अपना योगदान दे सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: मेलबर्न टेस्ट से पहले चोटिल हुए केएल राहुल, मंगानी पड़ी मेडिकल असिस्टेंस

वहीं रोहित शर्मा अगर बाहर होते हैं तो टीम की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करेंगे। अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते जब रोहित शर्मा ने पर्थ टेस्ट मिस किया था तो भी बुमराह ने टीम को लीड किया था और जीत दिलाई थी।

मेलबर्न टेस्ट के लिए भारत की संभावित XI- अभिमन्यु ईश्वरन, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल/वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज,

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।