Most Runs against a Bowler in IPL History David Warner vs Sunil Narine Know Who did Virat Kohli Rohit Sharma thrash सुनील नरेन को IPL में इस बल्लेबाज से ज्यादा किसी ने नहीं धोया, कोहली-रोहित ने लगाई इनकी क्लास, Cricket Hindi News - Hindustan

सुनील नरेन को IPL में इस बल्लेबाज से ज्यादा किसी ने नहीं धोया, कोहली-रोहित ने लगाई इनकी क्लास

सुनील नरेन की गितनी आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में की जाती है। उन्होंने इस रंगारंग लीग में 192 विकेट चटकाए हैं। जो किसी भी गेंदबाज द्वारा आईपीएल में चटकाए गए तीसरे सर्वश्रेष्ठ विकेट हैं।

Sun, 22 March 2026 08:51 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सुनील नरेन को IPL में इस बल्लेबाज से ज्यादा किसी ने नहीं धोया, कोहली-रोहित ने लगाई इनकी क्लास

सुनील नरेन की गितनी आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में की जाती है। उन्होंने इस रंगारंग लीग में 192 विकेट चटकाए हैं। जो किसी भी गेंदबाज द्वारा आईपीएल में चटकाए गए तीसरे सर्वश्रेष्ठ विकेट हैं। हालांकि उनकी गेंदबाजी का जादू सिर्फ एक बल्लेबाज के आगे नहीं चला। इस बल्लेबाज का नाम है डेविड वॉर्नर। आज हम आपके लिए वो लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपको पता चलेगा कि किस बल्लेबाज ने किस गेंदबाज के खिलाफ आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। डेविड वॉर्नर वर्सेस सुनील नरेन इस लिस्ट में पहले पायदान पर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SRH के इंट्रा स्क्वॉड मैच में बने 535 रन, इस बल्लेबाज ने 5 गेंदों पर जड़े 5 SIX

आईपीएल के इतिहास में अगर किसी बल्लेबाज ने किसी गेंदबाज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, तो वो हैं सुनील नरेंन के खिलाफ डेविड वॉर्नर। जहां बाकी बल्लेबाज सुनील नरेन की बॉलिंग पर बड़े शॉट्स खेलने से कतराते हैं, वहीं वॉर्नर ने नरेन के खिलाफ 97.5 की औसत और 158.5 के स्ट्राइक रेट के साथ सबसे अधिक 195 रन बनाए हैं।

इस लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी मौजूद हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में रवींद्र जडेजा और आर अश्विन जैसे सीनियर भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई है। कोहली ने अश्विन के खिलाफ 181 तो जडेजा के खिलाफ 179 रन बनाए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अश्विन ने KKR को बताई रिंकू सिंह की नई बैटिंग पोजिशन, यहां मचा सकते हैं धमाल

वहीं रोहित शर्मा ने विदर्भ हरिकेन के नाम से मशहूर उमेश यादव के धागे खोले हैं। रोहित ने उमेश के खिलाफ 170 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में रोहित के ऊपर मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना का भी नाम है। रैना ने पीयूष चावला के खिलाफ 175 रन बनाए हैं। आईए एक नजर पूरी लिस्ट पर डालते हैं-

आईपीएल में एक गेंदबाज के खिलाफ सर्वाधिक रन

195 - वॉर्नर बनाम नारायण (97.5 औसत || 158.5 एसआर)

181 - कोहली बनाम अश्विन (181.0 औसत || 121.5 एसआर)

179 - कोहली बनाम जड़ेजा (59.7 औसत || 111.9 एसआर)

175 - रैना बनाम चावला (43.8 औसत || 173.3 एसआर)

170 - रोहित बनाम उमेश (34.0 औसत || 144.1 एसआर)

168 - कोहली बनाम उमेश (56.0 औसत || 175.0 एसआर)

162 - कोहली बनाम मिश्रा (54.0 औसत || 154.3 एसआर)

159 - राहुल बनाम दीपक (♾ औसत || 159.0 एसआर)

157 - कोहली बनाम ब्रावो (157.0 औसत || 152.4 एसआर)

156 - वार्नर बनाम चहल (78.0 औसत || 162.5 एसआर)

150 - कोहली बनाम बुमराह (30.0 औसत || 148.5 एसआर)

147 - धवन बनाम हरभजन (49.0 औसत || 122.5 एसआर)

146 - रहाणे बनाम चावला (48.7 औसत || 144.6 एसआर)

146 - राहुल बनाम बुमराह (73.0 औसत || 123.7 एसआर)

146 - रोहित बनाम चावला (73.0 औसत || 127.0 एसआर)

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।