Michael Clarke called Jasprit Bumrahs yorker best in the world know what he said in praise बुमराह जैसी यॉर्कर पूरी दुनिया में कोई नहीं मारता, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भी माना जस्सी जैसा कोई नहीं, Cricket Hindi News - Hindustan

बुमराह जैसी यॉर्कर पूरी दुनिया में कोई नहीं मारता, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भी माना जस्सी जैसा कोई नहीं

145 किमी प्रति घंटा की रफ्तार, नई गेंद को स्विंग कराने की क्षमता और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ यॉर्कर का मेल बुमराह को अद्वितीय बनाता है। यह शब्द जसप्रीत बुमराह की तारीफ में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कहे हैं। उन्होंने जसप्रीत बुमराह को कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड से बेहतर बताया।

Sat, 14 March 2026 10:21 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
बुमराह जैसी यॉर्कर पूरी दुनिया में कोई नहीं मारता, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भी माना जस्सी जैसा कोई नहीं

हाल ही में भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने जसप्रीत बुमराह की असाधारण गेंदबाजी की जमकर सराहना की है। क्लार्क ने बुमराह को एक असाधारण खिलाड़ी बताते हुए कहा कि वह वर्तमान में दुनिया के सबसे घातक गेंदबाज हैं। क्लार्क का मानना है कि बुमराह की सबसे बड़ी ताकत बड़े मैचों में दबाव को झेलने और टीम को जीत दिलाने की क्षमता है। उन्होंने कहा, "बुमराह गेंद के साथ बहुत शानदार हैं। वे एक फ्रीक हैं।" फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 रन देकर 4 विकेट लेने का उनका प्रदर्शन यह साबित करता है कि वह क्यों मैच विनर माने जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इससे बेहतर टीम नहीं बना सकते, IPL की किस टीम पर फिदा हुए आकाश चोपड़ा?

बुमराह के बारे में मोस्ट अंडररेटेड चीज उनकी स्किल है

बुमराह की गेंदबाजी की बारीकियों पर चर्चा करते हुए क्लार्क ने उनके कौशल और सटीकता पर जोर दिया। क्लार्क के अनुसार, बुमराह के पास गेंदबाजी के इतने विकल्प हैं जो बहुत कम तेज गेंदबाजों के पास होते हैं। उन्होंने कहा, "बुमराह के बारे में सबसे कम आंकी जाने वाली बात उनके पास मौजूद कौशल के विकल्प हैं। उनका एग्जिक्यूशन 100 में से 99 बार बिल्कुल सटीक होता है।" क्लार्क ने बताया कि बुमराह परिस्थितियों को भांपने में माहिर हैं। उन्होंने फाइनल का उदाहरण देते हुए कहा कि बुमराह ने पिच का आकलन किया और तय किया कि उस सतह पर धीमी गेंदें उनका मुख्य हथियार होंगी, जिसका परिणाम सबके सामने था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WC खत्म, अब अगले 12 महीने में कब, कहां और कितने मैच खेलेगी भारतीय टीम, जानिए

दुनिया की सर्वश्रेष्ठ यॉर्कर बुमराह के पास

क्लार्क ने बुमराह की तुलना पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे ऑस्ट्रेलियाई जीनियस गेंदबाजों से करते हुए एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जहा ये तीनों गेंदबाज महान हैं, वहीं बुमराह जैसी विविधता उनके पास भी नहीं है। क्लार्क ने सवाल उठाते हुए कहा, "क्या आप याद कर सकते हैं कि पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क या जोश हेजलवुड ने कभी धीमी गेंदों के दम पर किसी भी प्रारूप में तीन या चार विकेट लिए हों?" उन्होंने बुमराह की धीमी गेंद को बेसबॉल की कर्वबॉल जैसा बताया, जो हवा में ही अपना रास्ता बदल लेती है। क्लार्क के अनुसार, 145 किमी प्रति घंटा की रफ्तार, नई गेंद को स्विंग कराने की क्षमता और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ यॉर्कर का मेल बुमराह को अद्वितीय बनाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारतीय टीम में आते ही चमक गई मोर्ने मोर्कल की किस्मत, जीती 3 ट्रॉफी, पाक में 0

लसिथ मलिंगा की तरह खतरनाक हैं बुमराह

क्लार्क ने बुमराह को दिग्गज लसिथ मलिंगा के सबसे करीब बताया। उन्होंने कहा कि बुमराह का अनोखा गेंदबाजी एक्शन और गति उन्हें मलिंगा जैसा खतरनाक बनाती है, जिन्हें समझना किसी भी बल्लेबाज के लिए बहुत कठिन है। क्लार्क ने कहा, "स्किल लेवल के मामले में बुमराह इस समय एक अलग ही श्रेणी में हैं।" उनके अनुसार, चाहे नई गेंद हो या डेथ ओवर, बुमराह का सटीक नियंत्रण उन्हें विश्व क्रिकेट का वर्तमान नंबर वन गेंदबाज बनाता है, जिसके पास हर परिस्थिति के लिए एक नई योजना तैयार रहती है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।