श्रेयस अय्यर को T20I कप्तान बनाना गलत, आर अश्विन खुलकर बोले- मैं बस यह पूछना चाहता हूं
श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम का कप्तान बनाए जाने की संभावना हैं। हालांकि, आर अश्विन इसके पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने खुलकर अपनी असहमति का इजहार किया है।

सूर्यकुमार यादव से भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छिनने लगभग तय माना जा रहा है। बीसीसीआई रविवार को आयरलैंड, इंग्लैंड सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान करेगा। सूर्या की अगुवाई में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था। वह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। सूर्या को स्क्वॉड से भी बाहर किया जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यकुमार की जगह मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को T20I कप्तान बनाया जा सकता है। श्रेयस लंबे समय से भारत की ओर से सबसे छोटे फॉर्मेट में नहीं खेले हैं। उन्होंने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच दिसंबर 2023 में खेला था। अश्विन की नजर में अय्यर को सीधे टीम में लाकर कप्तानी सौंपना गलत है।
'अय्यर कप्तानी कैसे कर सकता है'
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ पर कहा, ''जो टीम में ही नहीं है, वह कप्तानी कैसे कर सकता है? मैंने कहीं पढ़ा था कि श्रेयस अय्यर टीम के कप्तान होंगे। मैं बस यह पूछना चाहता हूं कि जो टी20 वर्ल्ड कप टीम में भी नहीं था, वह अब कप्तान कैसे बन सकता है। मेरे लिए श्रेयस के पास बहुत समय है। जब उसे नहीं चुना गया तो हमने इस बारे में काफी देर तक बात की। लेकिन यह भी गलत है। उसे सीधे कप्तान नहीं बनाया जा सकता। वैसे भी बड़ी बात यह है कि स्थिरता होनी चाहिए।'' पूर्व स्पिनर का मानना है कि सूर्या को कम से कम एक या दो सीरीज में खेलना का मौका मिलना चाहिए।
'मैं मानता हूं कि सूर्या की फॉर्म...'
उन्होंने कहा, ''देखिए, मैं मानता हूं कि सूर्या की फॉर्म उतनी अच्छी नहीं रही। उन्होंने बैट के साथ परफॉर्म नहीं किया। लेकिन एक तुलना करें। अगर आपका बच्चा स्कूल या कॉलेज में पढ़ता है तो वो क्लास में पास होने पर अगली क्लास में चला जाता है। फेल होता है तो उसे सेम क्लास में रहना होता है। सूर्या के सिर्फ पास मार्क नहीं है, डिस्टिंक्शन है। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता है। वह कम से कम इतना तो डिजर्व करते हैं कि टीम में रहें। उन्हें एक या दो सीरीज खुद को बतौर बल्लेबाज साबित करने का मौका दें। सिलेक्टर्स कहें कि अगर आप प्रूव नहीं कर पाओगे तो फिर हम आगे की ओर देखेंगे।''
अय्यर ने बतौर कप्तान साबित किया
पिछले कुछ सालों में श्रेयस ने टी20 फॉर्मेट में जबर्दस्त छाप छोड़ी हैं। उन्होंने कप्तानी की काबिलियत बखूबी साबितकी है। उनकी अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2020 में फाइनल में पहुंचाी, जो फ्रेंचाइजी का पहला फाइनल था। उन्होंने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के को ट्रॉफी जिताई। अय्यर ने 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया। हालांकि, पंजाब की टीम 2026 में प्लेऑफ से चूक गई। उन्होंने आईपीएल 2025 में श्रेयस ने 604 रन बनाए और इस साल आईपीएल के 19वें सीजन में 498 रन जुटाए। उन्हें पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनजे सीरीज के उपकप्तान बनाया गया था। श्रेयस को इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए चुना गया था लेकिन एक भी मैच में मौका नहीं मिला।





साइन इन