LSG Vs RCB: IPL 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को आधी रात तक चले वर्षा से प्रभावित रोमांचक मुकाबले में DLS मैथड के तहत 9 रनों से हरा दिया है। LSG ने 19 ओवर में 209 रन बनाए और DSL मैथड के तहत RCB को 213 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे मेहमान टीम हासिल नहीं कर सकी।
लखनऊ ने आरसीबी को 9 रनों से शिकस्त दी।
RCB- 203/6 (19 ओवर)
LSG- 209/3 (19 ओवर) DLS मैथड 213 रनों का लक्ष्य
LSG ने दिया 19 ओवर में 213 रनों का विशाल लक्ष्य
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए आज के मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे लखनऊ के बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया। सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 49 गेंदों में शतक ठोक दिया। उन्होंने 56 गेंदों में 9 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 111 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने 10 गेंदों में 32 रनों की ताबड़तोड़ पारी अंत के ओवरों में खेली और वही जीत हार का अंतर बना। उन्होंने चार चौके और 2 छक्के जड़े और 320 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। पूरन ने 23 गेंदों में 38 रनों का योगदान दिया, जबकि अर्शिन कुलकर्णी स्ट्रगल करते हुए 24 गेंदों में 17 रन बनाए। लखनऊ ने 19 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए और उन्हें डीएसएल मैथड के तहत 213 रन मिले, जो आरसीबी के लिए लक्ष्य था।
आरसीबी 203 रन ही बना सकी
213 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 9 रनों के स्कोर के ऊपर अपने दो विकेट विराट कोहली और जेकब बेथल के रूप में खो दिए। विराट कोहली को तो प्रिंस यादव ने पहली ही गेंद पर ऐसा बोल्ड मारा कि वे हक्के बक्के रह गए। इसके बाद पडिकल और पाटीदार ने पारी को संभालने की कोशिश की। पडिकल ने 25 गेंदों में 34 रन बनाए जबकि पाटीदार ने 31 गेंदों में 6 छक्के और 3 चौके की मदद से 61 रन बनाए। टिम डेविड ने 17 गेंदों में 40 रन बनाकर मैच को जिताने का प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे। अंत में रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या ने क्रमश: 15 गेंदों में 23 और 16 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली, लेकिन लखनऊ के गेंदबाजों ने बाजी मार ली और आरसीबी की टीम 19 ओवर में 203 रन ही बना सकी। इस तरह लखनऊ ने मुकाबले को 9 रनों से डीएलएस मैथड के तहत जीत लिया।
लखनऊ के गेंदबाजों ने बरपाया कहर
आज के मैच में लखनऊ की तरफ से प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए वहीं, शहबाज अहमद ने भी दो जरूरी विकेट लिए। मोहम्मद शमी को 1 सफलता हासिल हुई लेकिन वे काफी किफायती रहे और सिर्फ 4 ओवर में 33 रन खर्चे। वापसी कर रहे मयंक यादव के लिए आज का दिन ठीक नहीं रहा और उन्होंने 4 ओवर में 50 रन खाए। दिग्वेश राठी ने भी चार ओवर में 50 रन खाए लेकिन आखिरी ओवर में 20 रन बचाकर हीरो बनकर उभरे।
भुवी के अलावा साधारण रही RCB की गेंदबाजी
आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 33 रन दिए। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन फील्डरों का साथ नहीं मिला जिसकी वजह से उनके खाते में कोई विकेट नहीं मिला। हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या, रसिख सलाम दार को 1-1 विकेट मिले, लेकिन दोनोें तेज गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेज़लवुड
लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिशेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव।
मैच से पहले की स्थितियां नीचे हैं
टेबल टॉप करने के इरादे से उतरेगी RCB
आज के मैच में आरसीबी का इरादा लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप करना होगा, वहीं एलएसजी की टीम खुद को आज के मैच में बेहतर प्रदर्शन करके और मुकाबला जीत करके आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर होने के खतरे को टालने की कोशिश करेगी। आरसीबी के लिए यह सीजन मिला जुला रहा है और उसने 9 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है, जबकि लखनऊ की टीम 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत और 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है।
पिछले मैच में रिदम में लौटे थे लखनऊ के बल्लेबाज
लखनऊ के बल्लेबाजों ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हुए 200 से अधिक का टोटल जरूर बनाया था, लेकिन गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल कर ली थी।
ऐसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 5 मैच आरसीबी ने जीते हैं, जबकि दो मैचों में लखनऊ ने जीत हासिल की है।
फिल साल्ट नहीं खेलेंगे आज का मैच
आज के मैच में आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट नहीं खेलेंगे क्योंकि वे ऊंगली की चोंट से उबर रहे हैं। लखनऊ की टीम में कोई इंजुरी या नई उपलब्धता संबंधी अपडेट नहीं है।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: जैकब बेटेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।
लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, अवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन सिंह। कुलकर्णी, नमन तिवारी
8 May 2026, 12:32:53 AM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: LSG ने आरसीबी को दी शिकस्त
LSG Vs RCB: IPL 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को आधी रात तक चले वर्षा से प्रभावित रोमांचक मुकाबले में DLS मैथड के तहत 9 रनों से हरा दिया है। LSG ने 19 ओवर में 209 रन बनाए और DSL मैथड के तहत RCB को 213 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे मेहमान टीम हासिल नहीं कर सकी।
8 May 2026, 12:13:13 AM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: 16 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर
टिम डेविड 17 गेंदों में 40 रन बनाकर शहबाज अहमद की गेंद पर पवेलियन लौटे। आरसीबी का स्कोर 16 ओवर के बाद 166 रन 6 विकेट के नुकसान पर है। क्रुणाल पांड्या के साथ रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर मौजूद हैं।
8 May 2026, 12:07:11 AM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: 15 ओवर की समाप्ति पर RCB का स्कोर 150 के पार
15 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 150 के पार हो गया है। मैच रोमांचक स्थिति में पहुंचता हुआ दिख रहा है। लखनऊ के लिए हार जीत के अंतर के रूप में टिम डेविड खड़े हैं।
7 May 2026, 11:54:41 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: 13 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर
13 ओवर की समाप्ति के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का स्कोर 122 रन पांच विकेट के नुकसान पर है। आरसीबी के सभी बड़े बल्लेबाज पवेलियन लौटे चुक हैं, फिलहाल क्रीज पर टिम डेविड और क्रुणाल पांड्या बल्लेबाजी कर रहे हैं। देखना है 210 के विशाल लक्ष्य के यह टीम कितने करीब पहुंच सकती है।
7 May 2026, 11:47:40 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: आरसीबी की आधी टीम लौटी पवेलियन
आरसीबी की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। शाहबाज ने कप्तान रजत पाटीदार को पवेलियन भेज दिया है। वे 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अपनी पारी के दौरान कप्तान पाटीदार ने 6 छक्के और केवल 3 छक्के लगाए।
7 May 2026, 11:43:06 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: आरसीबी की पारी लड़खड़ाती हुई
कप्तान रजत पाटीदार एक छोर पर खड़े हुए हैं लेकिन उनकी टीम के बाकी खिलाड़ी एक के बाद एक आउट होकर जा रहे हैं। पहले देवदत्त पडिकल्ल पवेलियन लौटे और अब जितेश शर्मा भी चलते बने हैं। 10.5 ओवर में टीम का स्कोर 106 रन चार विकेट के नुकसान पर हो गया है और टीम को अभी भी जीत के लिए 100 से अधिक रनों की जरूरत है।
7 May 2026, 11:31:23 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: 9 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर
9 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 86 रन हो गया है। कप्तान रजत पाटीदार अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पिछले ओवर में दिग्वेश राठी को दो गगनचुंबी छक्के जड़े। वे अर्धशतक के करीब हैं। पडिकल उनका बखूबी साथ दे रहे हैं। हालांकि, ओपनर्स के जल्दी आउट होने की भरपाई अभी भी आरसीबी नहीं कर पाई है और उनके पास विशाल स्कोर है।
7 May 2026, 11:15:05 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: पावरप्ले के बाद आरसीबी का स्कोर
6 ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर 45 रन 2 विकेट के नुकसान पर है। 9 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरने के बाद अब कप्तान रजत पाटीदार और देवदत्त पडिकल ने पारी को संभाला है।
7 May 2026, 11:05:18 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: मयंक यादव ने बरपाया स्पीड का कहर
चार ओवर की समाप्ति पर आरसीबी ने 26 रन दो विकेट के नुकसान पर बनाए हैं। पिछला ओवर डालने आए रफ्तार किंग मयंक यादव ने पहली ही गेंद 150 की गति से डाली। इसके बाद लगातार अच्छी गेंदबाजी की और सिर्फ 1 चौका खाया। पारी का पांचवां ओवर मोहम्मद शमी डाल रहे हैं।
7 May 2026, 10:54:30 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: प्रिंस यादव ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड
प्रिंस यादव ने विराट कोहली को चारो खाने चित्त करते हुए क्लीन बोल्ड कर दिया। विराट कोहली को यह गेंद समझ ही नहीं आई और सीधा स्टंप उखड़ गया। विराट कोहली दो गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। हाल ही में प्रिंस ने इंटरव्यू में कहा था कि वे विराट कोहली के लिए 2027 का वनडे वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं और आज उन्हे ही पवेलियन भेजकर महान खिलाड़ी से प्रशंसा हासिल की है।
7 May 2026, 10:36:23 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: लखनऊ ने आरसीबी को दिया 210 रनों का लक्ष्य
LSG Vs RCB LIVE Score: IPL 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 210 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। मुकाबला 19 ओवर का ही खेला गया, जिसमें लखनऊ ने तीन विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। अब आरसीबी को जीत के लिए 210 रन 19 ओवर में ही बनाने होंगे।
7 May 2026, 10:22:05 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: पंत लय पकड़ते हुए
पिछले ओवर में हेजलवुड ने विकेट लिया लेकिन 18 रन भी खर्चे। पंत आज लय में दिख रहे हैं। उन्होंने 5 गेंदों में ही 15 रन ठोक दिए हैं। टीम का स्कोर 18 ओवर के बाद 183 रन दो विकेट के नुकसान पर। अब भुवी आए हैं गेंदबाजी पर।
7 May 2026, 10:17:46 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: लखनऊ ने खोया अपना दूसरा विकेट
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना दूसरा विकेट खो दिया है। हेजलवुड ने शतक पूरा करने के बाद मिचेल मार्श को चलता कर दिया। वे 111 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 56 गेंदों का सामना किया जिसमें 9 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 198.21 का रहा। लखनऊ का स्कोर 165 रन दो विकेट के नुकसान पर। पारी का 17वां ओवर प्रगति पर है जिसे हेजलवुड डाल रहे हैं।
7 May 2026, 10:12:48 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: 16 ओवर की समाप्ति के बाद लखनऊ का स्कोर
16 ओवर की समाप्ति पर लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 165 रन एक विकेट के नुकसान पर है। मिचेल मार्श 55 गेंदों में 111 और निकोलस पूरन 17 गेंदों में 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।
7 May 2026, 09:55:15 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: 10 बजे शुरू होगा मैच, ओवरों में कोई कटौती नहीं
बारिश लखनऊ में एक बार फिर रुक गई है और हालिया अपडेट ये है कि 10 बजे से मुकाबला वहीं से शुरू होगा। अहम बात ये है कि अभी भी ओवरों में कोई कटौती नहीं की गई है और मैच अब भी 20-20 ओवर का ही होगा।
7 May 2026, 09:31:04 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: बारिश के कारण फिर रुका मैच
मुकाबले में फिर से बारिश आ गई है। पारी के 14 ओवर हो गए हैं। यहां ज्यादा विलंब हुआ तो अब ओवर कटने शुरू हो सकते हैं जिसका फायदा आरसीबी को होगा।
7 May 2026, 09:25:29 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: मिचेल मार्श ने जड़ा शतक
आरसीबी के खिलाफ मिचेल मार्श ने शतकीय पारी खेल दी है। उन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए शतक बनाए। मार्श ने अभी तक की अपनी 107 रनों की पारी में 9 चौके और 9 छक्के जड़े हैं। फिलहाल लखनऊ का स्कोर 14 ओवर में 145 रन एक विकेट के नुकसान पर है। निकोलस पूरन उनका साथ दे रहे हैं।
7 May 2026, 09:15:57 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 100 के पार
11.5 ओवर की समाप्ति पर लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 114 रन एक विकेट के नुकसान पर है। मिचेल मार्श 81 रनों के स्कोर पर खेल रहे हैं और बेहतर लय में दिख रहे हैं, जबकि पूरन अभी भी लय तलाश रहे हैं।
7 May 2026, 09:03:30 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: क्रुणाल पांड्या ने RCB को दिलाई सफलता
बारिश के बाद पारी का 10वां ओवर डालने आए क्रणाल पांड्या ने अपनी दूसरी ही गेंद पर अर्शिन कुलकर्णी को कप्तान रजत पाटीदार के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया है। अब बल्लेबाजी के लिए तूफान का दूसरा नाम निकोलस पूरन आए हैं।
7 May 2026, 08:49:23 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: 9 बजे शुरू होगा मुकाबला
ताजा अपडेट के अनुसार 9 बजे से मुकाबला शुरू हो जाएगा। ओवर में कोई कटौती नहीं की गई है।
7 May 2026, 08:48:19 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: कितने समय तक शुरू होगा मैच, क्या है अपडेट
LSG VS RCB मैच में हालिया अपडेट ये है कि ग्राउंड स्टाफ मैदान के चारों ओर खड़े जरूर हैं लेकिन कवर अभी भी नहीं हटाए जा रहे हैं। समय लग सकता है। अपडेट जारी रहेगा।
7 May 2026, 08:35:22 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: बारिश के कारण फिर रुका LSG VS RCB मैच
आरसीबी बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला बारिश के कारण एक बार फिर रुक गया है। मैच रुकने तक एलएसजी की टीम ने इकाना स्टेडियम में 9 ओवर में ताबड़तोड़ अंदाज में 95 रन बना लिए हैं।
7 May 2026, 08:26:38 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: 9 ओवर की समाप्ति पर लखनऊ का स्कोर
लखनऊ सुपर जायंट्स का 9 ओवर की समाप्ति पर 95 रन है। मिचेल मार्श 32 गेंदों में 76 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, उनका साथ नए बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी दे रहे हैं। मिचेल मार्श बाउंड्रीज में डील कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 7 चौके और 7 छक्के जड़े हैं।
7 May 2026, 08:11:05 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: मिचेल मार्श ने ठोकी फिफ्टी, पावरप्ले के बाद लखनऊ का स्कोर
लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 20 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने आरसीबी के सभी गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार और क्रुणाल पांड्या को रडार पर लिया। अपनी अब तक की 54 रनों की पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और चार छक्के जड़ दिए हैं। वे बहुत ही आक्रामक नजर आ रहे हैं। पावरप्ले की समाप्ति पर 6 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान के 68 रन बना लिए हैं।
7 May 2026, 07:58:45 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: हेजलवुड और भुवी के सामने आग उगलते हुए मिचेल मार्श
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आरसीबी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की है। 3 ओवर की समाप्ति में 27 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श लय में दिख रहे हैं। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड दोनों ही गेंदबाजों पर रनों की बारिश की है।
7 May 2026, 07:43:46 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: बारिश के कारण रुका LSG VS RCB मैच
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1.3 ओवर में 12 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के बनाए थे तभी बारिश के कारण मैच रोक दिया गया है। इकाना स्टेडियम लखनऊ में बारिश हो रही है और मैच रुका हुआ है। ताजा अपडेट यहीं मिलेगा आप बने रहिए हमारे साथ।
7 May 2026, 07:09:09 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: जोश इंग्लिस और मोहसिन खान नहीं खेलेंगे आज का मैच
लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि हमारी टीम में कुछ बदलाव हुए हैं। कुछ खिलाड़ियों को चोट लगी है - जोश इंग्लीस और मोहसिन खान नहीं खेल पाएंगे। सबसे जरूरी है कि हम स्पष्ट निर्णय लें। उन्होंने टीम के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए कहा “हम जानते हैं कि हम एक शीर्ष टीम हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात स्पष्टता है।” उन्होंने बैटिंग आर्डर में किए गए बदलावों के बारे में भी जानकारी दी। कहा “हमने बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव किए हैं। एक स्थिर माहौल जरूरी है, लेकिन समय-समय पर बदलाव करना भी जरूरी होता है। ऐसा लग रहा है कि यह 180-190 रन बनाने लायक विकेट है, जो बाकी मैचों के मुकाबले बेहतर है।”
7 May 2026, 07:05:41 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: RCB ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
LSG Vs RCB LIVE Score: IPL 2026 के 50वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 27 करोड़ी ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बल्लेबाजी करेगी।
7 May 2026, 06:55:11 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: पॉइंट्स टेबल पर ऐसी है दोनों टीमों की स्थिति
आज के मैच में आरसीबी का इरादा लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप करना होगा, वहीं एलएसजी की टीम खुद को आज के मैच में बेहतर प्रदर्शन करके और मुकाबला जीत करके आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर होने के खतरे को टालने की कोशिश करेगी। आरसीबी के लिए यह सीजन मिला जुला रहा है और उसने 9 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है, जबकि लखनऊ की टीम 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत और 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है।
7 May 2026, 06:32:37 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: आज के मैच में नहीं खेलेंगे फिल साल्ट
आज के मैच में आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट नहीं खेलेंगे क्योंकि वे ऊंगली की चोंट से उबर रहे हैं। लखनऊ की टीम में कोई इंजुरी या नई उपलब्धता संबंधी अपडेट नहीं है।
7 May 2026, 06:06:48 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: LSG की टीम का स्क्वॉड कैसा है?
लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, अवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन सिंह। कुलकर्णी, नमन तिवारी
7 May 2026, 05:29:58 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: क्या है आरसीबी की टीम का स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: जैकब बेटेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।
7 May 2026, 04:42:35 PM IST
LSG Vs RCB LIVE Score: पंत के गढ़ में LSG का सामना करेंगे किंग कोहली
LSG Vs RCB LIVE Score: IPL 2026 के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करेगी। Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru आज का मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे।