Kuldeep Yadav to tie the knot on March 14 wedding to have Rajputana theme budget is 2 crore Know what else कुलदीप यादव 14 मार्च को लेंगे 7 फेरे, शादी में ‘राजपूताना’ थीम बजट 2 करोड़; जानें और क्या क्या?, Cricket Hindi News - Hindustan

कुलदीप यादव 14 मार्च को लेंगे 7 फेरे, शादी में ‘राजपूताना’ थीम बजट 2 करोड़; जानें और क्या क्या?

 कुलदीप यादव टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 8 मार्च को चैंपियन बनी टीम इंडिया का वह हिस्सा थे। अब 14 मार्च को कुलदीप अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 7 फेरे लेंगे।

Thu, 12 March 2026 11:02 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कुलदीप यादव 14 मार्च को लेंगे 7 फेरे, शादी में ‘राजपूताना’ थीम बजट 2 करोड़; जानें और क्या क्या?

चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 8 मार्च को चैंपियन बनी टीम इंडिया का वह हिस्सा थे। अब 14 मार्च को कुलदीप अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 7 फेरे लेंगे। कुलदीप यादव की शादी मंसूरी में होने वाली है। उनकी शादी किस होटल में होने वाली है, शादी की थीम क्या होगी, शादी में कितना पैसा खर्च होगा उसको लेकर तमाम जानकारियां सामने आई है। बता दें, कुलदीप यादव को टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला था, यह मैच उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, जहां उन्होंने 14 रन खर्च कर 1 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'वर्ल्ड कप के 8 मैच में भी अगर तू 0 बनाएगा तो भी फाइनल में पहली गेंद खेलेगा'

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार कुलदीप यादव की शादी मसूरी के 'वेलकम होटल द सेवॉय' में होगी। शादी की थीम ‘राजपूताना’ रखी गई है, वहीं शादी का कुल बजट 2 करोड़ रुपए के आस-पास का है।

कुलदीप यादव की शादी में बड़े-बड़े राजनेताओं समेत क्रिकेटर शिकरत करेंगे, ऐसे में इंतजाम काफी बड़े पैमाने पर किए गए हैं। जानकारी के अनुसार कुलदीप यादव की शादी की थाली की कीमत तकरीबन 20 हजार रुपए के आसपास हो सकती है, जिसमें यूपी और उत्तराखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हार्दिक पांड्या ने किया 'राष्ट्रीय ध्वज' का अपमान? थाने में दर्ज हुई शिकायत

शादी के बाद कुलदीप और वंशिका यूपी में रिस्पेशन पार्टी भी देंगे। 17 मार्च को लखनऊ के सेंट्रम होटल में कुलदीप और वंशिका की भव्य रिसेप्शन पार्टी होगी।

कौन है वंशिका सिंह?

कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका सिंह यूपी की ही रहने वाली है। उनका जन्म कानपुर में हुआ था। कुलदीप-वंशिका की बचपन की दोस्ती प्यार में बदली और जल्द ही वह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद वंशिका आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं। उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं। वहीं, वंशिका इस समय ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।