kolkata knight riders vs gujarat titans standings IPL 2026 Points Table GT in enter the top-4 KKR faces major threat Kolkata knight riders vs Gujarat titans standings: गुजरात की टॉप-4 में एंट्री, ये टीम बाहर; KKR पर मंडराया बड़ा खतरा, Cricket Hindi News - Hindustan

Kolkata knight riders vs Gujarat titans standings: गुजरात की टॉप-4 में एंट्री, ये टीम बाहर; KKR पर मंडराया बड़ा खतरा

Kolkata knight riders vs Gujarat titans standings: गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में अपनी जगह बनाई। वहीं केकेआर को लगातार 5वीं हार का सामना करना पड़ा।

Sat, 18 April 2026 05:50 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Kolkata knight riders vs Gujarat titans standings: गुजरात की टॉप-4 में एंट्री, ये टीम बाहर; KKR पर मंडराया बड़ा खतरा

Kolkata knight riders vs Gujarat titans standings: शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से धूल चटाकर पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में अपनी जगह बनाई। GT की यह 5 मैचों में तीसरी जीत है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को सीजन की लगातार 5वीं हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर ने अभी तक आईपीएल 2026 में 6 मैच खेले हैं, 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। जीटी के खिलाफ इस मैच में केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए कैमरन ग्रीन के अर्धशतक के दम पर 180 रन बोर्ड पर लगाए थे, गुजरात ने शुभमन गिल की 86 रनों की पारी के दम पर इस स्कोर को पारी के आखिरी ओवर में चेज किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑरेन्ज कैप की रेस में विराट से आगे निकले शुभमन गिल, कृष्णा के नाम पर्पल कैप

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में अब ये टीमें

गुजरात टाइटंस 6 पॉइंट्स के साथ टॉप-4 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। उनकी टॉप-4 में एंट्री से सनराइजर्स हैदराबाद को नुकसान हुआ है। वह पांचवें पायदान पर खिसक गई है। जीटी के साथ अब टॉप-4 में पंजाब किंग्स, डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स है। पंजाब आईपीएल 2026 की एकमात्र ऐसी टीम है, जिसे अभी तक टूर्नामेंट में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। उन्होंने अभी तक खेले 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं, वहीं उनका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था।

KKR IPL 2026 से बाहर होने के कगार पर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 में 6 मैच खेल लिए हैं, मगर अभी तक उनका जीत का खाता नहीं खुला है। उनका पॉइंट्स टेबल में 1 अंक है, वो भी पंजाब के खिलाफ मैच धुलने की वजह से। अब आईपीएल 2026 में उन्हें 8 और मैच खेलने हैं। बचे सभी मुकाबलों को अगर केकेआर जीतता है तो वह अधिकतम 17 अंकों तक पहुंच सकता है। आईपीएल का इतिहास रहा है कि टीमें 14-16 अंकों के साथ ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करती है। ज्यादातर बार इससे कम अंक होने पर टीमें टूर्नामेंट से ही बाहर होती है। ऐसे में केकेआर के पास अब बहुत कम मौके हैं।

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल लेटेस्ट अपडेट

पोजिशनटीममैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटपॉइंट्स
1पंजाब किंग्स5401+1.0679
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु5410+1.5038
3राजस्थान रॉयल्स5410+0.8898
4गुजरात टाइटंस5320+0.0186
5सनराइजर्स हैदराबाद52300.5764
6दिल्ली कैपिटल्स42200.3224
7लखनऊ सुपर जायंट्स4220-0.8044
8चेन्नई सुपर किंग्स5230-0.8464
9मुंबई इंडियंस5140-1.0762
10कोलकाता नाइट राइडर्स6051-1.1491
,

कैसा रहा GT vs KKR मैच?

कैगिसो रबाडा (29 रन पर तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (23 रन पर दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान शुभमन गिल (86) की बेहतरीन पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में शुक्रवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स को दो गेंद शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया।

कैमरून ग्रीन ने लय में वापसी करते हुए 79 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन केकेआर की पारी 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर 180 रन पर सिमट गई। टाइटंस ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

गिल ने 50 गेंदों की पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाने के अलावा साई सुदर्शन (22) के साथ 31 गेंदों में 57 रन और जोस बटलर (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 38 रन की साझेदारी की। उन्होंने वाशिंगटन सुंदर (13) के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े।

केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट लिए, जबकि वैभव अरोड़ा, सुनील नारायण और रमनदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।