IPL 2026 Orange and Purple Cap Update shubman Gill on Top virat Kohli Second Prasidh Krishna Leads Wicket Takers ऑरेन्ज कैप की रेस में विराट से आगे निकले शुभमन गिल, प्रसिद्ध कृष्णा के नाम पर्पल कैप, Cricket Hindi News - Hindustan

ऑरेन्ज कैप की रेस में विराट से आगे निकले शुभमन गिल, प्रसिद्ध कृष्णा के नाम पर्पल कैप

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा। गिल ने 251 रन बना लिए हैं, जबकि प्रसिद्ध के पास पर्पल कैप है।

Sat, 18 April 2026 01:29 AMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
ऑरेन्ज कैप की रेस में विराट से आगे निकले शुभमन गिल, प्रसिद्ध कृष्णा के नाम पर्पल कैप

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल टी20 मैच में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हरा दिया। केकेआर को 180 रन पर आउट करने के बाद टाइटंस ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 86 रन बनाए। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट लिए। इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेलकर शुभमन गिल जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ा। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा 11 विकेट लेकर टॉप पर बने हुए हैं।

गिल के पास ऑरेन्ज कैप

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दमदार पारी खेलकर विराट कोहली को पीछे छोड़ा। टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 86 रन बनाए। उन्होंने 50 गेंद में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। गिल के 4 मैचों में अब 251 रन हो गए हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाम 5 मैचों में 228 रन है। हेनरिक क्लासेन ने 5 मैचों में 224 रन बनाए हैं। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार के नाम 5 मैचों में 222 रन हैं। ईशान किशन ने इतने ही मैचों में 213 और प्रभसिमरन ने 211 रन बनाए हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2026 में 5 मैचों की 4 पारियों में 203 रन ठोके हैं। गुजरात के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने शुक्रवार को जारी सीजन में 200 रन पूरे किए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:25 करोड़ी कैमरन ग्रीन ने दिखाया अपनी असली रूप, गुजरात टाइटंस के खिलाफ चला बल्ला

प्रसिद्ध कृष्णा के नाम पर्पल कैप

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के नाम है। उन्होंने 5 मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में 4 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया। कृष्णा कई मैचों से नंबर वन बने हुए हैं। उनके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का नाम है, जिन्होंने 5 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव के 5 मैचों में 9 विकेट हैं। राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर रवि बिश्नोई ने 5 मैचों में 9 और टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने इतने ही मैचों में 7 विकेट लिए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के 5 मैचों में सात विकेट हैं, जबकि क्रुणाल पांड्या ने भी इतने ही मैचों में सात विकेट चटकाए हैं।

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को मौजूदा सत्र में छह मैचों के बाद भी पहली जीत का इंतजार है। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस की पांच मैचों में यह तीसरी जीत है और टीम छह अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।