साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ने जड़ा ऐसा सिक्स कि गेंद गिरी स्टेडियम के बाहर सड़क पर; वीडियो वायरल
साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज वियान मुल्डर ने हैमिल्टन के मैदान पर एक ऐसा छक्का जड़ा कि गेंद स्टेडियम के बाहर सड़क पर जाकर गिरी। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ने एक ऐसा छक्का जड़ा कि गेंद ही स्टेडियम के बाहर सड़क पर जाकर गिरी। ये कमाल का शॉट साउथ अफ्रीका के ओपनर वियान मुल्डर ने खेला। हालांकि, मैच का नतीजा साउथ अफ्रीका के पक्ष में नहीं रहा, क्योंकि मेजबान न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को बड़े अंतर से जीता और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया।
176 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम की शुरुआत धीमी रही। पहले दो ओवर में सिर्फ 5 रन बने थे। ऐसे में ओपनर वियान मुल्डर ने काइल जैमीसन को निशाना बनाने की कोशिश की। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद को वियान मुल्डर ने मिड विकेट के ऊपर से मारने की कोशिश की। गेंद करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरी, जहां स्टेडियम खत्म हो गया था और एक रोड था। उस सड़क पर गेंद गिरी, जिसे देखकर हर कोई हैरान था। हैमिल्टन का ग्राउंड बड़ा है, लेकिन जिस इलाके में गेंद गई, उस तरह कोई बड़ा स्टैंड नहीं हैं। आप वीडियो देख सकते हैं।
हालांकि, साउथ अफ्रीका की टीम को इस मैच में हार मिली। 176 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टीम 107 रन पर ढेर हो गई। इस तरह न्यूजीलैंड ने 68 रनों से इस मैच को जीता और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। पहला मैच साउथ अफ्रीका ने जीता था। ऐसे में अब बाकी के तीन मैच एक और सीरीज की तरह हो गए हैं कि जो टीम दो मैच जीतेगी, वह सीरीज जीत जाएगी। दोनों टीमें इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भिड़ी थीं। वहां भी साउथ अफ्रीका को शर्मनाक हार का सामना न्यूजीलैंड के हाथों करना पड़ा था और टीम लगातार 7 मैच जीतने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। हालांकि, उस टीम के सिर्फ 3 ही खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा हैं।





साइन इन