IPL 2026 से पहले आरसीबी के लिए गुड न्यूज, चैंपियन गेंदबाज जोश हेजलवुड टीम के साथ जुड़े
RCB को अपना पहला IPL खिताब जिताने में हेजलवुड की अहम भूमिका थी; उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 12 मैचों में 17.54 की औसत से 22 विकेट लिए थे। इस सीजन भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गुड न्यूज सामने आ रही है। उनके चैंपियन गेंदबाज जोश हेजलवुड, जिन्होंने पिछले सीजन टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, वह आईपीएल 2026 के लिए टीम के साथ जुड़ गए हैं। आरसीबी ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। हालांकि वह टूर्नामेंट के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। हेजलवुड अभी भी चोट से उबर रहे हैं। बता दें, आरसीबी का पहला मैच 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद से है।
आरसीबी ने जोश हेजलवुड की टीम के साथ जुड़ने की जानकारी 26 मार्च को रात साढ़े 10 बजे के करीब दी। उन्होंने X पर लिखा, ‘यह कोई ड्रिल नहीं है। यह कोई मजाक नहीं है (खैर, रील की शुरुआत तो मजाक ही थी)। यह सच में हो रहा है। जिसे पूरी RCB Nation देखना चाहती थी, वह आ गया है। HazleGOD हमारे शहर में हैं और हमारी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है!!!’
हालांकि, डिफेंडिंग चैंपियन RCB टूर्नामेंट की शुरुआत में अपने स्टार तेज गेंदबाज़ हेजलवुड के बिना खेलेगी, क्योंकि यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अभी भी हैमस्ट्रिंग और अकिलीज की चोटों से उबर रहा है। इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू एशेज सीरीज भी नहीं खेली थी। हेजलवुड भारत और श्रीलंका में हुए ICC T20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए थे। RCB को अपना पहला IPL खिताब जिताने में हेजलवुड की अहम भूमिका थी; उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 12 मैचों में 17.54 की औसत से 22 विकेट लिए थे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फुल शेड्यूल
28 मार्च - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - बेंगलुरु - शाम 7:30 बजे IST
5 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - बेंगलुरु - शाम 7:30 बजे IST
10 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - गुवाहाटी - शाम 7:30 बजे IST
12 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - मुंबई - शाम 7:30 बजे IST
15 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स - बेंगलुरु - शाम 7:30 बजे IST
18 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स - बेंगलुरु - दोपहर 3:30 बजे IST
24 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस - बेंगलुरु - शाम 7:30 बजे IST
27 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - दिल्ली - शाम 7:30 बजे IST
30 अप्रैल - गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - अहमदाबाद - शाम 7:30 बजे IST
7 मई - लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - लखनऊ - शाम 7:30 बजे IST
10 मई - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस - रायपुर - शाम 7:30 बजे IST
13 मई - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - रायपुर - शाम 7:30 बजे IST
17 मई - पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - धर्मशाला - दोपहर 3:30 बजे IST
22 मई - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - हैदराबाद - शाम 7:30 बजे IST





साइन इन