Joe Root achieved a big achievement no English player could do this in the history of 149 years जो रूट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 149 साल के इतिहास में कोई इंग्लिश खिलाड़ी नहीं कर पाया ऐसा, Cricket Hindi News - Hindustan

जो रूट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 149 साल के इतिहास में कोई इंग्लिश खिलाड़ी नहीं कर पाया ऐसा

जो रूट ने उस समय इतिहास रचा, जब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 2 विकेट लेने के साथ 75 रनों की अहम पारी खेली। इस ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड  से नवाजा गया।

Sun, 25 Jan 2026 07:14 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
जो रूट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 149 साल के इतिहास में कोई इंग्लिश खिलाड़ी नहीं कर पाया ऐसा

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। 3 मैच की श्रीलंका वर्सेस इंग्लैंड वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका की टीम 219 रन ही बोर्ड पर लगा सकी। जो रूट ने इस दौरान 2 विकेट लिए। वहीं 220 के टारगेट का पीछा करते हुए रूट ने 75 रनों की अहम पारी खेली। इंग्लैंड ने 22 गेंदें और 5 विकेट शेष रहते मैच को अपने नाम किया। जो रूट को उनके ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:U19 वर्ल्ड कप सुपर-6 का शेड्यूल हुआ साफ, इस दिन भारत-पाकिस्तान मैच

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतते ही जो रूट ने इतिहास रच दिया। वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जी हां, 149 सालों के इतिहास में उनसे ज्यादा इंग्लैंड के लिए किसी भी खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड नहीं जीते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20 WC से बाहर किए जाने के बाद BAN में बवाल, BCB डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा

जो रूट के करियर का यह 27वां प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड था। उन्होंने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को पछाड़ा है। पीटरसन ने अपने करियर में 26 बार इस अवॉर्ड को जीता और वह काफी सालों में इस लिस्ट में नंबर-1 बने हुए थे। अब जो रूट ने उनसे यह ताज छीन लिया है।

इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच

27 - जो रूट*

26 - केविन पीटरसन

24 - जोस बटलर

22 - जॉनी बेयरस्टो

21 - इयोन मोर्गन

21 - बेन स्टोक्स

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे 27 जनवरी को खेला जाना है। बता दें, श्रीलंका ने सीरीज का पहला मैच जीता था, ऐसे में यह सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।