IND vs NZ 5वें मैच में हुए 7 बदलाव, ईशान किशन-अक्षर पटेल की हुई वापसी
भारत ने 5वें मैच में तीन प्रमुख बदलाव किए हैं, जिसमें विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन, वरुण चक्रवर्ती और ऑलराउंडर अक्षर पटेल की शानदार वापसी हुई है। न्यूजीलैंड ने भी चार बदलाव किए हैं

भारतीय टीम ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे पांचवें टी20 मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबको चौंकाते हुए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले यह आखिरी मुकाबला है, इसलिए दोनों टीमों ने अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन उतारने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया कि टीम इंडिया ने तीन बदलाव किए हैं, जबकि मिचेल सैंटनर ने चार बदलाव कर दिए हैं।
भारत के लिए हाल में वापसी कर रहे ईशान किशन की वापसी हुई है। हर्षित राणा की जगह उन्हें मौका मिला है। उपकप्तान अक्षर पटेल भी आखिरी मैच खेल रहे हैं। उंगली की चोट के कारण सीरीज के शुरुआती मैचों से बाहर रहने के बाद अक्षर पटेल की वापसी हुई है। उन्होंने कुलदीप यादव की जगह ली है। वरुण चक्रवर्ती को कुछ मैचों में आराम के बाद प्लेइंग इलेवन में शामिल किया उन्हें रवि बिश्नोई की जगह मौका मिला है। अपने होम ग्राउंड पर खेल रहे संजू सैमसन को टीम मैनेजमेंट ने एक और मौका दिया है, ताकि वे फॉर्म में वापस आ सकें।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद कहा कि कल ओस काफ़ी थी इसलिए वह अपनी गेंदबाज़ी को आज़माना चाहते हैं । भारत में तीन बदलाव हैं, अक्षर पटेल और ईशान किशन की वापसी हुई है। सूर्यकुमार तीसरे खिलाड़ी का नाम भूल गए लेकिन उन्होंने कहा, “त्रिवेंद्रम चिंता मत करिए, संजू सैमसन खेल रहे हैं।”
न्यूजीलैंड के एकादश में चार बदलाव हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ऐलन कॉन्वे की जगह, नीशम चैपमैन की जगह, के जे और फर्ग्युसन खेल रहे हैं।
टीमें :
भारत : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
न्यूज़ीलैंड : टिम साइफ़र्ट, फ़िन ऐलेन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फ़िलिप्स, डैरिल मिचेल, बेवन जेकब्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जेमिसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्युसन, जेकब डफ़ी





साइन इन