Ishan Kishan Huge Jump in ICC T20I Rankings Latest Update join Abhishek Sharma in top 5 Sahibzada farhan Jasprit Bumrah ईशान किशन ने T20I रैंकिंग में फिर मचाया धमाल, टॉप-5 में अभिषेक के साथ हुए शामिल; ये पाकिस्तानी बना खतरा, Cricket Hindi News - Hindustan

ईशान किशन ने T20I रैंकिंग में फिर मचाया धमाल, टॉप-5 में अभिषेक के साथ हुए शामिल; ये पाकिस्तानी बना खतरा

ICC T20I Rankings Latest Update: ईशान किशन की धूम आईसीसी टी20 रैंकिंग में जारी है। वह अभिषेक शर्मा के साथ टॉप-5 में पहुंच गए हैं। वहीं पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान अब खतरा बनते जा रहे हैं।

Wed, 25 Feb 2026 02:36 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ईशान किशन ने T20I रैंकिंग में फिर मचाया धमाल, टॉप-5 में अभिषेक के साथ हुए शामिल; ये पाकिस्तानी बना खतरा

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने बुधवार 25 फरवरी को ताजा टी20 रैंकिंग जारी कर दी है। ईशान किशन ने एक बार फिर आईसीसी टी20 रैंकिंग में छलांग लगाई है। वह अब अभिषेक शर्मा के साथ टॉप-5 में पहुंच गए हैं। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को भी फायदा हुआ है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा 283 रन बनाने वाले साहिबजादा फरहान 2 पायदान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वह धीरे-धीरे नंबर-1 पर मौजूद अभिषेक शर्मा के लिए खतरा बने जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ENG ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, बचे 3 पायदान के लिए भारत-पाक समेत 7 दावेदार

अभिषेक शर्मा का बल्ला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एकदम खामोश रहा है, इसका असर उनकी टी20 रेटिंग्स में साफ देखने को मिल रहा है। वह नंबर-1 की पोजिशन पर तो मौजूद हैं, मगर उनकी रेटिंग 891 से घटकर 877 रह गई है।

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट 815 रेटिंग्स के साथ दूसरे और साहिबजादा फरहान 810 रेटिंग्स के साथ तीसरे पायदान पर हैं। ईशान किशन 742 रेटिंग्स के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसकी वजह से हारा पाकिस्तान? सलमान आगा ने मैच के बाद रोए दुखड़े

टॉप-10 में साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस की धमाकेदार एंट्री हुई है। वह 10 पायदान की छलांग लगाकर सीधा 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार शतक लगाने वाले हैरी ब्रूक 10 पायदान की छलांग लगाकर 18वें नंबर पर हैं।

आईसीसी T20I बॉलिंग रैंकिंग में 2 गेंदबाजों को हुआ जबरदस्त फायदा

आईसीसी T20I बॉलिंग रैंकिंग में भारत के वरुण चक्रवर्ती पहले पायदान पर बने हुए हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश 21 पायदान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, उनके अलावा वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड ने भी 23 पायदानों की छलांग लगाई है और वह अब 7वें नंबर पर हैं।

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की थी। इसका फायदा उन्हें टी20 रैंकिंग में मिला है। वह टॉप-10 गेंदबाजों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। जसप्रीत बुमराह अब 8वें नंबर पर हैं।

सिकंदर रजा बने नंबर-1 ऑलराउंडर

पाकिस्तान के सैम अयूब से जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने आईसीसी टी20 ऑलराउंडर का नंबर-1 का ताज छीन लिया है। सिकंदर रजा के दम पर ही जिम्बाब्वे सुपर-8 में जगह बनाने में कामयाब रहा है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।