KKR की प्लेइंग 11 में हुई सुनील नरेन की वापसी, लेकिन वरुण चक्रवर्ती क्यों हैं अभी भी बाहर? जानिए
KKR की प्लेइंग 11 में LSG के खिलाफ मैच में सुनील नरेन की वापसी हो गई, लेकिन वरुण चक्रवर्ती अभी भी बाहर हैं। ऐसा क्यो है? इसके बारे में जान लीजिए। पिछले मैच में दोनों खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था।
कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर गुरुवार 9 अप्रैल को आईपीएल 2026 के अपने चौथे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरी। केकेआर की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ। स्पिनर सुनील नरेन की वापसी हो गई, लेकिन सभी परेशान थे कि वरुण चक्रवर्ती की वापसी क्यों नहीं हुई? दोनों खिलाड़ी पिछले मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। हालांकि, वह मैच बारिश में धुल गया था, लेकिन इन दोनों धाकड़ खिलाड़ियों में से एक की ही अगले मैच में वापसी हुई। इस पर टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी अपडेट दिया है और टीम की ओर से भी बयान आज सुबह जारी किया गया था।
एलएसजी ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और बिना किसी बदलाव के टीम उतरी। वहीं, मेजबान कोलकाता की टीम में एक बदलाव हुआ। ब्लेसिंग मुजारबानी की जगह सुनील नरेन की एंट्री हुई, लेकिन वरुण चक्रवर्ती बाहर ही बैठे रहे। कप्तान रहाणे ने टॉस के दौरान बताया, "वरुण चक्रवर्ती अभी भी अपने हाथ की चोट से उबर रहे हैं।" केकेआर की ओर से गुरुवार की सुबह ही मेडिकल अपडेट जारी हुआ था, जिसमें बताया गया था कि सुनील नरेन बीमार हैं और वरुण चोटिल हैं। दोनों के खेलने पर फैसला टॉस के समय पर लिया जाएगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए वरुण चक्रवर्ती को लेकर बताया था कि SRH के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा का कैच लेते समय वरुण चक्रवर्ती के बाएं हाथ की छोटी उंगली में चोट लग गई थी। मेडिकल टीम उनके साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। वे अपने बाएं हाथ में मेडिकल टेप लगाए हुए नजर आए। साफ है कि उनकी उंगली अभी पूरी तरह ठीक नहीं है। अगर फ्रैक्चर या टांग लगने की बात होगी तो फिर वे कुछ और मैच भी केकेआर के लिए मिस कर सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन