Digvesh Rathee Finn Allen Catch controversey Mohammed Kaif claims On Air it was SIX During KKR vs LSG IPL 2026 Match दिग्वेश राठी के कैच पर छिड़ा संग्राम, अंपायर से हो गई चूक? मोहम्मद कैफ बोले- ये सिक्स है, Ipl Hindi News - Hindustan

दिग्वेश राठी के कैच पर छिड़ा संग्राम, अंपायर से हो गई चूक? मोहम्मद कैफ बोले- ये सिक्स है

KKR vs LSG IPL 2026 मैच की शुरुआत में ही एक विवादास्पद फैसला देखने को मिला, जिसमें दिग्वेश राठी ने फिन एलेन का कैच पकड़ा था। एक एंगल से ऐसा लग रहा है कि राठी का पैर बाउंड्री कुशन से लगा था। 

Thu, 9 April 2026 08:19 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिग्वेश राठी के कैच पर छिड़ा संग्राम, अंपायर से हो गई चूक? मोहम्मद कैफ बोले- ये सिक्स है

KKR vs LSG IPL 2026 मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। ऐसे में मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी, लेकिन 10वीं गेंद पर ही अंपायर के एक फैसले पर विवाद हो गया। ये एक कैच था, जिसे दिग्वेश राठी ने पकड़ा, लेकिन सोशल मीडिया पर ही नहीं, बल्कि ऑन एयर भी इसे सिक्स बताया गया।

दरअसल, केकेआर की पारी का दूसरा ओवर प्रगति पर था। प्रिंस यादव गेंदबाजी कर रहे थे। उनके ओवर की चौथी गेंद पर फिन एलेन ने बल्ला चलाया, लेकिन गेंद मोटा किनारा लेकर थर्ड मैन की दिशा में चली गई, जहां दिग्वेश राठी खड़े हुए थे। दिग्वेश राठी ने फिन एलेन का कैच पकड़ा लिया। हालांकि, उनका एक पैर बाउंड्री कुशन के बहुत ही नजदीक नजर आया। यहां तक कि एक एंगल से तो ऐसा लग रहा था कि दिग्वेश राठी का पैर बाउंड्री कुशन से लगा है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली: IPL में डुप्लीकेट टिकटों का ड्रामा, पुलिस तक पहुंचा DDCA का मामला

यही वजह थी कि ऑन एयर जियोहॉटस्टार पर कमेंट्री कर रहे मोहम्मद कैफ ने तो इसे छक्का करार दिया। उन्होंने एक नहीं, बल्कि दो बार ये बात दोहराई। उन्होंने ये भी कहा कि अंपायर से यहां चूक हुई है और उन्होंने फैसला जल्दबाजी में बिना ज्यादा एंगल देखे दिया है। मोहम्मद कैफ ने ये भी कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है ये और इतने सारे कैमरे हैं, लेकिन फिर भी थर्ड अंपायर ने इसे सही से चेक नहीं किया।

सोशल मीडिया भी दिग्वेश राठी के कैच को सिक्स बता रहा है और इसे केकेआर के लिए एक बड़ा झटका बता रहा है। कुछ क्रिकेट फैंस तो यह भी दलील दे रहे हैं कि केकेआर के साथ छल हुआ है। फिन एलेन 8 गेंदों में दो चौकों की मदद से 9 रन बनाकर आउट हुए। हर कोई जानता है कि फिन एलेन कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं। अगर वे पावरप्ले में भी टिक जाएं तो केकेआर के लिए मैच बना देते, लेकिन एक संभवतः विवादस्पद फैसले की वजह से वे आउट हो गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।