16 अंकों के बावजूद RCB को क्यों नहीं मिला प्लेऑफ का टिकट? ये है असली कारण; समझें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 में 12 में से 8 मैच जीतकर 16 पॉइंट्स तक पहुंच गई है, मगर अभी तक उन्हें प्लेऑफ का टिकट नहीं मिला है। अकसर 16 अंकों पर पहुंचने के बाद टीम की प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाती है। आईए जानते हैं इसके पीछे का कारण-

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 में अपनी 8वीं जीत बुधवार, 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दर्ज की। केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी के सामने जीत के लिए 193 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर को मेजबान टीम ने विराट कोहली के नाबाद शतक के दम पर 5 गेंदें और 6 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया। आरसीबी के खाते में इस जीत के बाद 16 अंक हो गए हैं, मगर अभी तक उन्हें प्लेऑफ का टिकट नहीं मिला है। अकसर 16 अंकों तक पहुंचने के बाद टीमों का प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना तय हो जाता है। मगर इस बार ऐसा नहीं हुआ है। आईए इसके पीछे का असली कारण जानते हैं।
RCB को कब मिलेगा प्लेऑफ का टिकट?
IPL 2026 में प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए इस बार जबरदस्त रेस लगी हुई है। अभी तक 10 में से 2 टीमें ही इस दौड़ से बाहर हुई है, वहीं 8 टीमें अभी तक बनी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जो क्रमश: 14 और 15 अंकों से आगे नहीं बढ़ सकती वह भी अभी इस दौड़ में शामिल है।
आरसीबी को 16 अंक हासिल करने के बावजूद अभी तक प्लेऑफ का टिकट इसलिए नहीं मिला है क्योंकि 6 टीमें ऐसी है जो 16 या उससे अधिक अंक हासिल कर सकती है।
गुजरात टाइटंस 16 अंकों तक पहुंच गई है। उनके 2 और मैच बाकी है। वह अधिकतम 20 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है।
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 18, पंजाब किंग्स 19, चेन्नई सुपर किंग्स 18 और राजस्थान रॉयल्स अधिकतम 18 अंक हासिल कर सकती है।
आरसीबी भी बचे दो मैच जीतकर अधिकतम 20 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है।
ऐसे में यह कहना भी गलत नहीं होगा कि 18 अंक हासिल करने के बावजूद टीमों को प्लेऑफ का टिकट इस बार नहीं मिलेगा।
कब और किसको मिलेगा IPL 2026 प्लेऑफ का टिकट?
IPL 2026 प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए फिलहाल टीमों को इंतजार करना पड़ सकता है। 18 अंक भी इस बार काफी नहीं होंगे। जब तक नीचे की टीमों का पत्ता नहीं कट जाता और 4 टीमें ऐसी नहीं बच जाती जो 18 या उससे अधिक अंक हासिल कर सकती है तब तक इस साल प्लेऑफ का टिकट नहीं मिलेगा।
IPL 2026 प्लेऑफ शेड्यूल
आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर धर्मशाला में 26 मई को खेला जाना है। वहीं एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 27 और 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में होगा। वहीं फाइनल 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी से फाइनल की मेजबानी छीन ली गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन