RCB vs KKR Highlights who won yesterday match Virat Kohli Century Guides Bengaluru to 6 Wicket Win ipl 2026 points table RCB vs KKR Highlights: कल का मैच कौन जीता? रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ के करीब; कोहली का शतक, Ipl Hindi News - Hindustan

RCB vs KKR Highlights: कल का मैच कौन जीता? रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ के करीब; कोहली का शतक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया। टीम के 12 मैचों में 8 जीत के साथ 16 अंक हो गए हैं और प्लेऑफ के करीब पहुंच गई है।

Thu, 14 May 2026 01:18 AMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
RCB vs KKR Highlights: कल का मैच कौन जीता? रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ के करीब; कोहली का शतक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में 6 विकेट से हराया। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली की शतकीय पारी की बदौलत 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 194 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। कोलकाता के लिए कार्तिक ने तीन विकेट चटकाए। रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अंगकृष रघुवंशी के 71 रनों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 193 रन बनाए। इस जीत के साथ बेंगलुरु एक बार फिर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गया है।

विराट कोहली बने प्लेयर ऑफ द मैच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को दमदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। विराट कोहली कोलकाता के खिलाफ मुकाबले से पहले लगातार दो पारियों में जीरो पर आउट हुए। रायपुर में कोहली ने 60 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए। अपनी पारी में कोहली ने 11 चौके और तीन छक्के लगाए। कोहली ने अपनी पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में 14000 रन भी पूरे किए। उन्होंने जारी सीजन में 12वें मैच में 400 के रनों का आंकड़ा भी छुआ। कोहली ने बेथल के साथ पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। फिर देवदत्त पडिकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 59 गेंद में 92 रन की पार्टनरशिप की।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘शून्य के गम’ में कोहली ने फोड़ा 'शतकीय बम', 14 हजारी बनकर रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड

RCB ने फिर हासिल की बादशाहत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बुधवार को आईपीएल 2026 में अपनी आठवीं जीत हासिल की। बेंगलुरु की टीम के 12 मैचों में 16 अंक हो गए। टीम का नेट रन रेट +1.053 है। वहीं दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने लगातार चार मैच जीते थे लेकिन इस मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। कोलकाता की टीम टेबल में आठवें स्थान पर है। टीम ने 11 मैच खेलते हुए चार में जीत दर्ज की है। गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 82 रनों से धोया था और पहला स्थान हासिल किया था लेकिन अब बेंगलुरु ने गुजरात को पीछे छोड़ दिया है। गुजरात की टीम ने भी 12 मैचों में 8 जीत दर्ज की है। इस जीत से आरसीबी 12 मैच में 16 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई जबकि केकेआर 11 मैच में नौ अंक से आठवें स्थान पर बरकरार है।

IPL 2026 की अपडेटेड पॉइंटस टेबल

स्थानटीममैच खेले (P)जीत (W)हार (L)कोई परिणाम नहीं (NR)अंक (Pts)नेट रन रेट (NRR)
1RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)1284016+1.053
2GT (गुजरात टाइटन्स) 1284016+0.551
3SRH (सनराइजर्स हैदराबाद)1275014+0.331
4PBKS (पंजाब किंग्स)1164113+0.428
5CSK (चेन्नई सुपर किंग्स)1165012+0.185
6RR (राजस्थान रॉयल्स)1165012+0.082
7DC (दिल्ली कैपिटल्स)1257010-0.993
8KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स)114619-0.198
9MI (मुंबई इंडियंस - बाहर)113806-0.585
10LSG (लखनऊ सुपर जायंट्स - बाहर)113806-0.907
,

कोहली ने इस दौरान आईपीएल में सबसे ज्यादा 279 मैच खेलकर एमएस धोनी और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। वह टी20 क्रिकेट में 14000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय भी बने। 2023 सत्र के बाद यह उनका पहला शतक रहा। बारिश की वजह से मैच शुरू होने में 75 मिनट की देरी हुई। रायपुर के दर्शकों को सब्र का फल मिला और उन्हें कोहली की लाजवाब पारी देखने को मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।