Why are Suryakumar Yadav And Jasprit Bumrah struggling in IPL 2026 MI head coach Jayawardene reveals the harsh reality सूर्या और बुमराह को IPL 2026 में क्यों जूझना पड़ रहा? MI के हेड कोच ने बयां कर दी तल्ख हकीकत, Ipl Hindi News - Hindustan

सूर्या और बुमराह को IPL 2026 में क्यों जूझना पड़ रहा? MI के हेड कोच ने बयां कर दी तल्ख हकीकत

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को IPL 2026 में जूझ रहे हैं। MI के हेड कोच महेला जयवर्धने ने तल्ख हकीकत बयां की है।

Sun, 3 May 2026 02:50 PMMd.Akram चेन्नई, भाषा
share
सूर्या और बुमराह को IPL 2026 में क्यों जूझना पड़ रहा? MI के हेड कोच ने बयां कर दी तल्ख हकीकत

मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेज कोच महेला जयवर्धने ने खराब फॉर्म में चल रहे सीनियर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का समर्थन करते हुए कहा कि वह अपने करियर के ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जहां उनके लिए कुछ भी अनुकूल नहीं है और उनके पास कड़ी मेहनत करते रहने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। सूर्यकुमार टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान रहते हुए खिताब जीतने के बावजूद खराब दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में अब तक नौ पारियों में कुल 183 रन बनाए हैं, जिसमें दिल्ली के खिलाफ लगाया गया अर्धशतक भी शामिल है। उन्होंने इसके बाद अच्छी शुरुआत की लेकिन वह उसे बड़े स्कोर ने नहीं बदल पाए। उन्हें शरीर का निशाना बनाकर की गई गेंदों पर संघर्ष करना पड़ रहा है।

'अगर सूर्या कुछ अच्छे स्कोर बना लेता है तो...'

जयवर्धने ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ आठ विकेट से हार के बाद सूर्यकुमार के खराब प्रदर्शन के बारे में कहा, ''अगर वह (सूर्या) कुछ अच्छे स्कोर बना लेता है तो मुझे लगता है कि उसे लय मिल जाएगी। मुझे लगता है कि कभी-कभी जब चीजें आपके हिसाब से नहीं चलतीं, तो सब कुछ ठीक नहीं होता है।'' श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने कहा, ''मुझे लगता है कि उसने (रामकृष्ण घोष की गेंद पर आउट होना) काफी अच्छा शॉट खेला था जो सीधे फील्डर के पास चला गया। मेरा मतलब है कि मैंने इतनी क्रिकेट खेली है कि मैं इसे समझ सकता हूं।'' जयवर्धने का मानना ​​है कि सूर्या 'अच्छी स्थिति में' हैं, लेकिन उनके ज्यादातर सटीक शॉट बाउंड्री पर कैच कर लिए जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CSK से मिली हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा?
ये भी पढ़ें:IPL 2026: अय्यर से लेकर रहाणे तक, अभी तक कैसा रहा सभी 10 कप्तानों का प्रदर्शन
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

अन्य गेंदबाजों से बुमराह को सहयोग नहीं मिल रहा

उन्होंने कहा, ''वह निश्चित रूप से इसके लिए तैयार है। वह अच्छी स्थिति में है। बस इतनी सी बात है कि इस सत्र में जितनी बार वह बाउंड्री पर कैच आउट हुआ है, पहले ऐसा नहीं हुआ था।'' कोच ने कहा, ''मुझे लगता है कि वह खुद भी निराश है, लेकिन उसे और कड़ी मेहनत करनी होगी।'' जसप्रीत बुमराह के मामले में जयवर्धने ने स्वीकार किया कि उन्हें अन्य गेंदबाजों से वह सहयोग नहीं मिल रहा है जिसकी उन्हें दरकार है। उन्होंने कहा, ''मेरा मतलब है कि जब सभी एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो विकेट मिलते रहते हैं। इससे बुमराह को थोड़ा और आक्रामक होने में मदद मिलती है। वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।'' पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई नौ मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। उसकी आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।