What is the Sanskrit line engraved on IPL trophy it was started from 2011 IPL Trophy History IPL की ट्रॉफी पर संस्कृत में क्या लिखा हुआ है? इसका मतलब भी RCB vs GT Final से पहले जान लीजिए, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL की ट्रॉफी पर संस्कृत में क्या लिखा हुआ है? इसका मतलब भी RCB vs GT Final से पहले जान लीजिए

IPL ट्रॉफी पर बीच में संस्कृत में एक मैसेज लिखा है, जो कि यत्र प्रतिभा अवसरा प्राप्नोतिहि है। इसका मतलब होता है, 'जहां प्रतिभा और अवसर का मिलन होता है।' आईपीएल की ट्रॉफी के इतिहास के बारे में जान लीजिए। 

Sun, 31 May 2026 04:32 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL की ट्रॉफी पर संस्कृत में क्या लिखा हुआ है? इसका मतलब भी RCB vs GT Final से पहले जान लीजिए

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। इस टूर्नामेंट को भारत में इस उद्देश्य से शुरू किया गया था कि यहां युवा प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। यह टूर्नामेंट बीते 19 साल से इस काम को अंजाम दे रहा है, लेकिन क्या आपको पता है कि आईपीएल की ट्रॉफी पर संस्कृत में एक श्लोक लिखा हुआ है? शायद आप इस बारे में नहीं जानते होंगे, लेकिन IPL 2026 फाइनल से पहले आप जान लीजिए कि आईपीएल की ट्रॉफी पर क्या लिखा हुआ और उसका मतलब क्या है और इसका इतिहास क्या है?

दरअसल, आईपीएल के पहले 3 साल तक एक अलग ट्रॉफी थी, जिसका आकार भारत के नक्शे जैसा था। हालांकि, 2008, 2009 और 2010 में उस ट्रॉफी का इस्तेमाल हुआ और फिर एक नई ट्रॉफी देखने को मिली, जो आज तक उसी आकार की है। 2011 के बाद से कोई भी बदलाव ट्रॉफी में देखने को नहीं मिला है। उसी समय से आईपीएल की ट्रॉफी पर संस्कृत में लिखा हुआ है, 'यत्र प्रतिभा अवसरा प्राप्नोतिहि' इसका हिंदी में मतलब होता है 'जहां प्रतिभा और अवसर का मिलन होता है'। वाकई में यह श्लोक इस लीग के लिए इस समय परफेक्ट लगता है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: अहमदाबाद में IPL 2026 का फाइनल आज, RCB और GT के बीच होगा ‘महामुकाबला’

आपको बता दें, दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में शामिल संस्कृत में लिखा हुआ यह वाक्य केवल ट्रॉफी पर लिखा हुआ एक वाक्य नहीं है, बल्कि यह आईपीएल का आधिकारिक टैगलाइन भी है। यह इस टूर्नामेंट के मूल विचार को दर्शाता है कि देश-विदेश के युवा खिलाड़ियों (प्रतिभा) को दुनिया के सबसे बड़े मंच (अवसर) पर अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिले। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग की ट्रॉफी के निचले हिस्से (Base) पर साल दर साल जीतने वाली टीमों के नाम भी उकेरे जाते हैं।

Yatra Pratibha Avsara Prapnotihi IPL Trophy

आईपीएल का फाइनल जीतने वाली टीम को मुख्य ट्रॉफी सिर्फ मंच पर दी जाती है। इसके बाद विजेता फ्रेंचाइजी को अपने पास रखने के लिए बिल्कुल वैसी ही एक प्रतिकृति यानी रेप्लिका दी जाती है, जिस पर भी यह श्लोक लिखा होता है। वही ट्रॉफी आईपीएल की चैंपियन बनने के बाद टीमों के पास होती है, जबकि मुख्य ट्रॉफी को बीसीसीआई अपने पास रखती है, जो हर साल यूज होती है। बीसीसीआई ने आईपीएल को ग्लोबल स्टारडम देने के लिए ट्रॉफी को भी अलग तरह से कप की शेप में बनवाया था। शुरुआत के तीन सालों में जो ट्रॉफी थी, वह लोकल नजर आती थी, लेकिन नई ट्रॉफी में वह दमखम दिखा था, जो ग्लोबल स्टेज की ट्रॉफी लग रही थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।