LSG Vs DC Highlight: IPL 2026 के में पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ 141 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। 142 रनों के मामूली लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने 17 गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ही ओवर में कप्तान ऋषभ पंत आउट हो गए। उसके बाद एक-एक करके नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे और लखनऊ की टीम 18.4 ओवर में 141 रनों पर ऑलआउट हो गई।
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबिक कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले। 1 विकेट अक्षर पटेल ने लिया, जबकि ऋषभ पंत रन आउट हुए। मुकेश कुमार ने कोई विकेट नहीं लिया लेकिन काफी किफायती रहे और तीन ओवर में सिर्फ 17 रन ही खर्चे। लखनऊ की तरफ से अब्दुल समद से सर्वाधिक 36 जबकि मिचेल मार्श ने 35 रन बनाए। एडेन मार्करम ने 11, मुकल चौधरी ने 14 और शहबाज अहमद ने 15 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सका।
142 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने केएल राहुल को पवेलियन भेज दिया। राहुल खाता भी नहीं खोल सके। उसके बाद मोहसिन खान ने नीतीश राणा को स्पिप में कैच करा दिया। वे 17 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पारी का पांचवां ओवर डालने आए प्रिंस यादव ने एक ही ओवर में पथुम निसांका और कप्तान अक्षर पटेल को पवेलियन भेज दिया।
दिल्ली कैपिटल्स बुरी स्थिति में फंस चुकी थी। उसके 26 रन के स्कोर पर ही चार प्रमुख बल्लेबाज आउट हो चुके थे। लेकिन इसके बाद युवा बल्लेबाज ट्रेिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने पारी को संभाला और शतकीय साझेदारी के माध्यम से टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई। रिजवी ने 47 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 70 रन बनाए, वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेदों में 39 रनों की जिम्मेदारी पूर्ण पारी खेली। इन दोनों के बीच 76 गेंदों में 119 रनों की साझेदारी हुई और दमदार बल्लेबाजी के दम पर 17.1 ओवर में ही 142 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया।
DC Score: 145/4 (17.1 ओवर)
LSG Score: 140/8 (18 ओवर)
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
1 Apr 2026, 11:06:32 PM IST
LSG Vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया
LSG Vs DC Highlight: IPL 2026 के में पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ 141 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। 142 रनों के मामूली लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने 17 गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
1 Apr 2026, 10:57:31 PM IST
LSG Vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स जीत के करीब
16 ओवर की समाप्ति पर दिल्ली कैपिटल्स ने 126 रन चार विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। अब उन्हें जीत के लिए 16 रन 24 गेंदों में चाहिए। समीर रिजवी अपना अर्धशतक जड़ चुके हैं। वे 63 रन बनाकर खेल रहे हैं।
1 Apr 2026, 10:46:59 PM IST
LSG Vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 100 के पार
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 100 के पार पहुंच चुका है। उसने 14 ओवर की समाप्ति पर चार विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 36 गेंदों में 36 रनों की दरकार है।
1 Apr 2026, 10:42:26 PM IST
LSG Vs DC Live Score: रिजवी और स्टब्स जीत की ओर डीसी को ले जाते हुए
दिल्ली कैपिटल्स ने 13 ओवर की समाप्ति पर चार विकेट के नुकसान पर 95 रन बना लिए हैं। अब उसे प्रति गेंद 1 रन से ज्यादा की दरकार नहीं है। स्टब्स और रिजवी संभलकर खेल रहे हैं।
1 Apr 2026, 10:27:48 PM IST
LSG Vs DC Live Score: समीर रिजवी और स्टब्स ने पारी को संभाला
प्रिंस यादव, मोहम्मद शमी और मोहसिन खान की तूफानी गेंदबाजी के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने दिल्ली कैपिटल्स की पारी को संभाला है। 26 रन पर चार विकेट खो देने के बाद अब टीम का स्कोर 10 ओवर की समाप्ति के बाद 78 रन हो गया है और विकेटों की संख्या 4 ही रह गई है। समीर रिजवी 30 और स्टब्स 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
1 Apr 2026, 10:09:25 PM IST
LSG Vs DC Live Score: 7 ओवर में 40 रन 4 विकेट
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 7 ओवर में 40 रन चार विकेट के नुकसान पर है।
1 Apr 2026, 09:59:41 PM IST
LSG Vs DC Live Score: प्रिंस यादव ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके
पारी का पांचवां ओवर डालने आए प्रिंस यादव ने अपनी गेंदबाजी से आग उगली। उन्होंने एक ही ओवर में दो विकेट आउट किए। पहले उन्होंने पथुम निसांका को पवेलियन भेजा उसके बाद अक्षर पटेल को भी क्लीन बोल्ड कर दिया। दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति बेहद खराब है। केएल राहुल, नीतीश राणा, पथुम निसांका और कप्तान अक्षर पटेल जैसे धाकड़ बल्लेबाज पहले पांच ओवर में ही पवेलियन लौट गए हैं। टीम का स्कोर 5 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर 30 रन है।
1 Apr 2026, 09:47:24 PM IST
LSG Vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने खोया अपना दूसरा विकेट
21 के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स ने अपना दूसरा विकेट खो दिया है। मोहसिन खान ने नीतीश राणा को अब्दुल समद के हाथों कैच आउट कराया है। राणा 15 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए।
1 Apr 2026, 09:42:41 PM IST
LSG Vs DC Live Score: मोहम्मद शमी अच्छी लय में दिखते हुए
3 ओवर की समाप्ति पर डीसी ने 20 रन एक विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। लखनऊ की तरफ से मोहम्मद शमी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।
1 Apr 2026, 09:33:14 PM IST
LSG Vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की खराब शुरुआत, केएल राहुल आउट
142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने खराब शुरुआत दी है। लोकेश राहुल को मोहम्मद शमी ने मोहसिन खान के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया है। राहुल खाता तक नहीं खोल सके। टीम का स्कोर 1 ओवर की समाप्ति पर 6 रन एक विकेट के नुकसान पर है।
1 Apr 2026, 09:20:15 PM IST
LSG Vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स के सभी गेंदबाजों ने बिखेरा जलवा
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबिक कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले। 1 विकेट अक्षर पटेल ने लिया, जबकि ऋषभ पंत रन आउट हुए। मुकेश कुमार ने कोई विकेट नहीं लिया लेकिन काफी किफायती रहे और तीन ओवर में सिर्फ 17 रन ही खर्चे। लखनऊ की तरफ से अब्दुल समद से सर्वाधिक 36 जबकि मिचेल मार्श ने 35 रन बनाए। एडेन मार्करम ने 11, मुकल चौधरी ने 14 और शहबाज अहमद ने 15 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सका। अब देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली कैपिटल्स इस टारगेट को चेज कर पाती है या नहीं।
1 Apr 2026, 09:14:23 PM IST
LSG Vs DC Live Score: 141 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई एलएसजी
LSG Vs DC Live Score: IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रनों पर ऑलआउट हो गई है। डीसी को जीत के लिए 142 रन बनाने होंगे।
1 Apr 2026, 09:07:21 PM IST
LSG Vs DC Live Score: लखनऊ के 8 विकेट पवेलियन
18 ओवर की समाप्ति पर लखनऊ ने 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए हैं। दो ओवर में और कितने रन जोड़ पाते हैं देखना दिलचस्प होगा। दिल्ली के गेंदबाजों ने अपनी पकड़ मजबूत रखी है।
1 Apr 2026, 08:46:47 PM IST
LSG Vs DC Live Score: कुलदीप यादव ने दिलाई 6वीं सफलता
पारी का 14वां ओवर डालने आए कुलदीप यादव ने मुकल चौधरी को अपनी फिरकी में फंसा लिया और एलएसजी का 6वां विकेट गिर गया। कुलदीप का यह दूसरा विकेट है। कुलदीप ने मुकुल को अपने ही गेंद पर फॉलो थ्रू में कैच किया।
1 Apr 2026, 08:40:39 PM IST
LSG Vs DC Live Score: लखनऊ 100 के पार
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम जैसे तैसे 15वें ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 100 के पार पहुंच गई है। टीम ने 105 रन बना लिए हैं। मुकल चौधरी और अब्दुल समद पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।
1 Apr 2026, 08:26:55 PM IST
LSG Vs DC Live Score: मार् को कुलदीप ने भेजा पवेलियन
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना पांचवां विकेट खो दिया है। पारी का 10वां ओवर डालने आए कुलदीप यादव ने मिच मार्श को अपनी फिरकी में फंसा लिया। वे बाउंड्री लाइन पर कैच हुए। आउट होने से पहले उन्होंने 28 गेंदों में 35 रन बनाए। ट्रिस्ट्रन स्टब्स ने सीमा रेखा पर उनका कैच पकड़ा।
1 Apr 2026, 08:22:18 PM IST
LSG Vs DC Live Score: एलएसजी की हालत खराब
लखनऊ की टीम की हालत लगातार खराब होती जा रही है। टीम ने अपना चौथा विकेट 65 रन के भीतर खो दिया है। निकोलस पूरन को लुंगी एनगिड़ी ने पवेलियन भेज दिया है। वे 8 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए।
1 Apr 2026, 08:11:57 PM IST
LSG Vs DC Live Score: एलएसजी का गिरा तीसरा विकेट
एलएसजी का तीसरा विकेट गिर चुका है। पंत और मार्करम के बाद अब बडोनी भी पवेलियन लौट गए हैं। आयुष बडोनी को टी नटराजन ने आउट किया है। टीम का स्कोर ओठवें ओवर में केवल 56 रन है और तीन बड़े बल्लेबाज पवेलियन में विश्राम कर रहे हैं।
1 Apr 2026, 08:04:09 PM IST
LSG Vs DC Live Score: पावर- प्ले में लखनऊ का पतन
लखनऊ सुपर जायंट्स का पावरप्ले में पतन देखने को मिला रहा है। टीम ने पावरप्ले की समाप्ति पर 6 ओवर में 48 रन बनाए हैं, लेकिन दो बहुमूल्य विकेट खो दिए हैं। पहले पंत को मुकेश कुमार ने रन आउट किया और पावरप्ले के आखिरी ओवर में कप्तान अक्षर पटेल ने एडेन मार्करम को पवेलियन भेजा दिया। मार्करम ने आउट होने से पहले 8 गेंदों में 11 रन बनाए थे, जबकि पंत ने 7 रन ही बनाए।
1 Apr 2026, 07:51:26 PM IST
LSG Vs DC Live Score: 27 करोड़ी पंत लौटे पवेलियन
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में 9 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। वे दुर्भार्यपूर्ण तरीके से नॉनस्ट्राइकर एंड पर रन आउट हुए। मिच मार्श का शॉट गेंदबाज मुकेश कुमार के हाथ से टकराकर सीधा स्टंप पर जा लगा और पंत अपनी क्रीज से बाहर पाए गए। टीम का स्कोर 3 ओवर की समाप्ति पर 19 रन 1 विकेट के नुकसान पर है।
1 Apr 2026, 07:43:14 PM IST
LSG Vs DC Live Score: एलएसजी की सधी हुई शुरुआत
लखनऊ सुपर जायंट्स ने सधी हुई शुरुआत की है। दो ओवर की समाप्ति पर टीम ने बिना किसी विकेट के 16 रन बना लिए हैं। पंत और मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद हैं।
1 Apr 2026, 07:09:00 PM IST
LSG Vs DC Live Score: इन चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर एलएसजी
टॉस के वक्त लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि इस तरह की विकेट पर टॉस हारने या जीतने का कोई फर्क नहीं पड़ता, ओस पड़ने की संभावना कम है। यह बिल्कुल नई है। उन्होंने कहा कि हमने अपना रंग और लोगो बदल दिया है। कोई नकारात्मक विचार नहीं, हम अच्छा महसूस कर रहे हैं और खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पिछले सीज़न में चोट की चिंता थी, लेकिन कप्तान होने के नाते आप उन पर ज्यादा ध्यान नहीं दे सकते। इस बार सभी खिलाड़ी फिट हैं। मार्करम, मार्श, निकोलस पूरन और एनरिच नॉर्टजे हमारे चार विदेशी खिलाड़ी हैं।
1 Apr 2026, 07:06:49 PM IST
LSG Vs DC Live Score: अक्षर ने इसलिए लिया गेंदबाजी का फैसला
टॉस के वक्त दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि यह लाल मिट्टी की विकेट है और हमारा पहला मैच है। विकेट काफी फ्रेश दिख रही है इसलिए हम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे।
1 Apr 2026, 07:05:33 PM IST
LSG Vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला
आज टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ की टीम पहले बैटिंग कर रही है।
1 Apr 2026, 06:59:20 PM IST
LSG Vs DC Live Score: लखनऊ की पिचा का मिजाज, हो सकता है हाईस्कोरिंग मैच
यह आईपीएल का पांचवा मैच है और हम लखनऊ में खेल रहे हैं। स्क्वायर बाउंड्री लंबी हैं और आज पिच में कुछ खास बात है। स्क्वायर बाउंड्री 56 मीटर और 64 मीटर की हैं, जबकि सीधी बाउंड्री 77 मीटर पर है। केविन पीटरसन ने कहा मैंने बैंगलोर और मुंबई में मैच खेले हैं, वहां हमने देखा कि पिचें शानदार थीं और उन पर काफी घास थी। मुंबई में उम्मीद से ज्यादा घास थी। यहां पिच खूबसूरत है, जिसका मतलब है कि आप लक्ष्य का पीछा करना चाहेंगे। यह तय करना मुश्किल है कि कितना स्कोर काफी होगा। यह लाल मिट्टी की पिच है और 2023 विश्व कप के दौरान पिचों को दोबारा बिछाया गया था। विश्व कप से पहले रन रेट लगभग 7 रन प्रति ओवर था, अब यह बढ़कर 9 रन प्रति ओवर हो गया है। यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच है, जिसमें अच्छी उछाल और उछाल मिलती है। पिछले सीजन में यहां खेले गए आठ मैचों में से छह में दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की थी। इसलिए टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करें।
1 Apr 2026, 06:54:43 PM IST
LSG Vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स दिख रही है संतुलित
अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स भी बेहद संतुलित नजर आ रही है। टीम में केएल राहुल, पृथ्वी शॉ और डेविड मिलर जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं, जो बड़े स्कोर खड़े करने में माहिर हैं। गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव की फिरकी और टी नटराजन की सटीक यॉर्कर दिल्ली के लिए मुख्य हथियार साबित हो सकते हैं।
1 Apr 2026, 05:59:06 PM IST
LSG Vs DC Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड
ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज़ अहमद, दिग्धेश सिंह राठी, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह।
1 Apr 2026, 05:27:27 PM IST
LSG Vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड
अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, डेविड मिलर, विपराज निगम, दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, नितीश राणा, करुण नायर, पथुम निसांका, साहिल पारख, समीर रिज़वी, माधव तिवारी, आकिब नबी डार, त्रिपुराना विजय, अजय जाधव मंडल
1 Apr 2026, 05:04:33 PM IST
LSG Vs DC Live Score: टॉस की होगी अहम भूमिका
लखनऊ की पिच को देखते हुए टॉस की भूमिका भी अहम होगी। कोई भी टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेगी। क्या नवाबों के शहर में लखनऊ की टीम जीत का जश्न मनाएगी या दिल्ली की टीम इस किले को फतह करेगी यह एक बड़ा सवाल है।
1 Apr 2026, 04:33:26 PM IST
LSG Vs DC Live Score: लखनऊ और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने
LSG Vs DC Live Score: IPL 2026 में आज टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार साढ़े सात बजे से लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। सात बजे टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान बीच मैदान पर होंगें।