Virat Kohli shows why he remains a legend even amidst the noise of the generation next Sunil Gavaskar praises him IPL विराट कोहली ने दिखाया नई पीढ़ी के शोर में भी वह महान क्यों हैं; सुनील गावस्कर ने पढ़े कसीदे, Ipl Hindi News - Hindustan

विराट कोहली ने दिखाया नई पीढ़ी के शोर में भी वह महान क्यों हैं; सुनील गावस्कर ने पढ़े कसीदे

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर केकेआर के खिलाफ विराट कोहली की शतकीय पारी की मुरीद हो गए हैं। स्टार स्पोर्ट्स पर जियोस्टार एक्सपर्ट गावस्कर ने कहा है कि विराट कोहली की ये पारी याद दिलाती है कि वह कितना महान हैं। जब आईपीएल में नई पीढ़ी का शोर है तब उन्होंने दिखा दिया कि अभी हूं मैं।

Thu, 14 May 2026 12:25 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
विराट कोहली ने दिखाया नई पीढ़ी के शोर में भी वह महान क्यों हैं; सुनील गावस्कर ने पढ़े कसीदे

विराट कोहली यूं ही किंग नहीं कहलाते। 37 साल की उम्र में भी क्रिकेट को लेकर उनका जुनून और रनों को लेकर उनकी भूख वैसी ही है जैसे 18 की उम्र में थी। आईपीएल 2026 में बुधवार को केकेआर की खिलाफ आरसीबी की 6 विकेट की जीत के हीरो किंग कोहली ने आईपीएल इतिहास का नौंवा शतक जड़ा। लगातार दो डक के बाद चेज मास्टर के अवतार में दिखे। पारी के दौरान दुनिया में सबसे तेज 14000 टी20 रन का रिकॉर्ड बनाया। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर उनकी इस शतकीय पारी की मुरीद हो गए हैं। कहा है कि विराट कोहली की ये पारी याद दिलाती है कि वह कितना महान हैं। जब आईपीएल में नई पीढ़ी का शोर है तब उन्होंने दिखा दिया कि अभी हूं मैं।

केकेआर के खिलाफ शानदार थे कोहली: गावस्कर

स्टार स्पोर्ट्स के 'अमूल क्रिकेट लाइव' शो के जियो स्टार एक्सपर्ट सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की तारीफ में खूब कसीदे पढ़ें। उन्होंने कहा, ‘केकेआर के खिलाफ विराट कोहली शानदार थे। उन्हें ज्यादातर से बेहतर पता है कि कैसे चेज के दौरान पारी बनाई जाती है। टी20 शतकों की बात करें तो वह 10 सेंचुरी के साथ तीसरे नंबर पर हैं, क्रिस गेल और बाबर आजम से ही पीछे हैं। लेकिन उन्होंने सबसे तेज 14000 टी20 रन बनाए हैं और आईपीएल में उनके नाम 9 शतक हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोहली का दिमाग चाचा चौधरी से भी तेज चलता है, आम खिलाड़ी को ऐसा करने में 10 साल..
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

'नई पीढ़ी के शोर के बीच कोहली ने दिखाया कि वह अब भी हैं'

सुनील गावस्कर ने आगे कहा, 'रिकॉर्ड तो टूटने के लिए बनते हैं लेकिन विराट कोहली जिस तरह से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, मैच दर मैच, सीजन दर सीजन, उसकी बराबरी करने में किसी को भी बहुत लंबा वक्त लगेगा। जब हर कोई इस सीजन में 'नई पीढ़ी' के बारे में बात कर रहा था, कोहली ने दिखाया कि वह अब भी हैं।'

'कोहली ने साबित किया पुरानी पीढ़ी अब भी बेस्ट'

विराट कोहली की धाकड़ पारी की तारीफ करते हुए गावस्कर ने कहा, ‘उन्होंने शतक के साथ उन पर शक करने वालों को खामोश कर दिया है। वह ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने साबित किया कि पुरानी पीढ़ी अब भी बेस्ट है। भले ही यंग स्टार महफिल लूट रहे हैं लेकिन अनुभवी महान खिलाड़ी अभी चूके नहीं हैं। विराट कोहली का ये शतक उन खास पलों में से है जो हमें उनकी महानता की याद दिलाता है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्लेऑफ की तगड़ी रेस के बीच CSK को झटका, स्टार पेसर चोट की वजह से इंग्लैंड लौटा

मैच में दिखा कोहली का चेजमास्टर अवतार

मैच की बात करें तो बुधवार को रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया। अंगकृष रघुवंशी ने शानदार 71 और रिंकू सिंह ने नाबाद 49 रन बनाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक दिन यह सब खत्म हो जाएगा…9वें IPL शतक के बाद क्यों इमोशनल हुए विराट कोहली?

जवाब में विराट कोहली के नाबाद शतक की बदौलत आरसीबी ने 5 गेंद बाकी रहते ही 6 विकेट से मैच जीतकर प्लेऑफ की तरफ मजबूती से कदम बढ़ा लिया। कोहली ने 60 गेंदों में 105 रन की नाबाद पारी खेली। इनमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल थे। देवदत्त पड्डीकल ने 39 रन बनाए। विराट कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।