IPL 2026 Corbin Bosch Admits Hardik Pandya Absence Hit Mumbai Indians Hard But Game Goes On ट्रेनिंग में फिट लेकिन मैच के लिए अनफिट कप्तान हार्दिक पांड्या? कप्तान पर बॉश ने दिया नया अपडेट, Ipl Hindi News - Hindustan

ट्रेनिंग में फिट लेकिन मैच के लिए अनफिट कप्तान हार्दिक पांड्या? कप्तान पर बॉश ने दिया नया अपडेट

हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान बड़े शॉट खेल रहे हैं लेकिन मैच से पहले बॉश ने कहा है कि मेडिकल टीम अब भी उन पर निगरानी रख रही है, जिसका मतलब है वह मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

Wed, 13 May 2026 08:09 PMHimanshu Singh भाषा, नई दिल्ली
share
ट्रेनिंग में फिट लेकिन मैच के लिए अनफिट कप्तान हार्दिक पांड्या? कप्तान पर बॉश ने दिया नया अपडेट

ऑलराउंडर कोर्बिन बॉश ने बुधवार को कहा कि नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए चुनौतीपूर्ण समय है लेकिन खेल रुकता नहीं है और आगे बढ़ता है। रविवार को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली करीबी हार ने मुंबई इंडियंस को इस सत्र के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। पांड्या पीठ में ऐंठन के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए। बेंगलुरु के खिलाफ मैच इस सत्र का तीसरा ग्रुप चरण मुकाबला था जिसमें पांड्या नहीं खेले। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ भी नहीं खेले थे। हालांकि वह ट्रेनिंग करते हुए नजर आए हैं, जहां पर वह बड़े आराम से शॉट खेल रहे थे लेकिन फ्रेंचाइजी का मानना है कि वह अभी तक फिट नहीं हैं।

हार्दिक की कमी खल रही

बॉश ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ''बेशक यह मुश्किल है। हार्दिक सिर्फ नेतृत्वकर्ता ही नहीं बल्कि एक शानदार क्रिकेटर भी है। मैदान पर हमें उनकी कमी खलती है।'' उन्होंने कहा, ''मुझे यकीन है कि जो लोग फैसले कर रहे हैं और जो लोग उनकी देखभाल कर रहे हैं, वे उनके और टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास कर रहे हैं।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाड़ी एक ही स्पीड से नहीं चलाते, अश्विन ने अभिषेक को रोहित-कोहली का दिया उदाहरण
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

बॉश ने कहा, ''यह मुश्किल रहा है लेकिन साथ ही खेल आगे बढ़ता है और हमें अब भी क्रिकेट खेलना है।'' पांड्या की गैरमौजूदगी में तीन मैच में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कमान संभाली और भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान के गुरुवार को सत्र में चौथी बार टीम की अगुआई करने की उम्मीद है। मुंबई इंडियंस की टीम 10 टीम की तालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर है और ऑलराउंडर बॉश ने कहा कि मौजूदा सत्र में टीम के संघर्ष का कारण संपूर्ण प्रदर्शन करने में नाकाम रहना है।

मुंबई की टीम बिना किसी प्लेऑफ दबाव के धर्मशाला पहुंची है, लेकिन उनके लिए अपनी साख दांव पर लगी है। पांच बार की चैंपियन यह टीम अभी पॉइंट्स टेबल में छह पॉइंट्स के साथ नौवें स्थान पर है और प्लेऑफ़ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। हालांकि, उनके हालिया प्रदर्शन से पता चलता है कि वे अब भी एक खतरनाक टीम हैं और विरोधी टीमों की योजनाओं को बिगाड़ने की क्षमता रखती हैं।

यह मैच धर्मशाला में साफ आसमान के नीचे खेला जाएगा, जहां तापमान 26 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। पिच के बल्लेबाज़ी के लिए मददगार होने की उम्मीद है, और अगर टॉप-ऑर्डर में जल्दी ही अच्छी साझेदारियाँ बन जाती हैं, तो बड़े स्कोर बनने की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।