Vaibhav Suryavanshi was Praful Hinge s first target on the first ball i said someone I will dismiss him on 1st ball वैभव सूर्यवंशी ही थे पहली बॉल पर प्रफुल्ल हिंगे का पहला टारगेट, बोले- मैंने कुछ लोगों को पहले ही..., Ipl Hindi News - Hindustan

वैभव सूर्यवंशी ही थे पहली बॉल पर प्रफुल्ल हिंगे का पहला टारगेट, बोले- मैंने कुछ लोगों को पहले ही...

प्रफुल्ल हिंगे ने खतरनाक गेंदबाजी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ की, जिसमें पहले ही ओवर में तीन विकेट लेना शामिल था। प्रफुल्ल हिंगे ने बताया कि उनका पहला टारगेट वैभव सूर्यवंशी थे, जो दमदार फॉर्म में थे। 

Tue, 14 April 2026 06:06 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
वैभव सूर्यवंशी ही थे पहली बॉल पर प्रफुल्ल हिंगे का पहला टारगेट, बोले- मैंने कुछ लोगों को पहले ही...

राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में उनके पांचवें मैच में प्रफुल्ल हिंगे आउट ऑफ सिलेबस की तरह थे। राजस्थान की टीम ने सोचा भी नहीं होगा कि ये 24 साल का लड़का डेब्यू करेगा और उनके खिलाफ कहर बरपाएगा। प्रफुल्ल हिंगे ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले ही ओवर में तीन विकेट निकालकर आरआर के होश उड़ा दिए। बाद में एक और विकेट उनको मिला। इस खास परफॉर्मेंस के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला, जबकि उन्होंने अपनी जर्नी के बारे में बताया। साथ में बताया कि उन्होंने कुछ लोगों से कहा था कि वह पहली बॉल पर वैभव सूर्यवंशी को आउट कर देगा।

ऐसे डेब्यू की कल्पना की थी? इसको लेकर प्रफुल्ल हिंगे ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "मैंने इसके बारे में सोचा था। पिछले साल, मैंने कहीं लिखा था कि जब भी मैं अपना पहला मैच खेलूंगा, तो चार या पांच विकेट जरूर लूंगा और मैं पावरप्ले में जितना हो सके उतना हावी होना चाहता था।" पावर ऑफ मैनिफेस्टेशन को लेकर हिंगे ने कहा, "मुझे इस पर विश्वास है। मुझे दूसरों का तो नहीं पता, लेकिन मुझे विश्वास है।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान रॉयल्स हारकर भी नंबर वन, सनराइजर्स हैदराबाद ने मारी टॉप 4 में एंट्री

अपनी जर्नी के बारे में प्रफुल्ल हिंगे ने बताया, "मैंने 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। मुझे तब यह भी नहीं पता था कि लेदर-बॉल क्रिकेट क्या होता है। जब मैं 13 साल का था, तो मैंने अपने पापा से कहा कि मैं एक क्लब जॉइन करना चाहता हूं। उन्होंने कई बार मना कर दिया, यह कहते हुए कि मैं बहुत छोटा हूं, लेकिन किसी तरह, चीजें वहीं से शुरू हुईं। उसके बाद, मैं बस खेलता रहा। इस स्टेज पर खड़े होकर, बहुत अच्छा लग रहा है। मैं यह अवॉर्ड अपने परिवार को डेडिकेट करना चाहता हूं। उन्होंने मेरे लिए बहुत त्याग किए हैं।"

वैभव थे पहला टारगेट

प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, लुआन डिप्रिटोरियस और कप्तान रियान पराग को आउट किया था। इसमें सबसे अच्छा विकेट उनका कौन सा था? इसके जवाब में हिंगे ने बताया, "सबसे अच्छा सूर्यवंशी का पहला विकेट था, क्योंकि वह फॉर्म में था। मैंने कुछ लोगों को पहले ही बता दिया था कि मैं उसे पहली ही बॉल पर आउट कर दूंगा, या तो बाउंसर से या किसी और तरह से। मुझे बस पहली ही बॉल पर उसका विकेट चाहिए था। यही प्लान था। साथ ही, हमारे बॉलिंग कोच वरुण भाई ने मेरी बहुत मदद की और मैं उन सभी का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरा साथ दिया।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।