Latest IPL 2026 Points Table Rajasthan Royals remains at Top despite huge loss SRH in Top 4 in IPL standings IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स हारकर भी नंबर वन, सनराइजर्स हैदराबाद ने मारी टॉप 4 में एंट्री, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स हारकर भी नंबर वन, सनराइजर्स हैदराबाद ने मारी टॉप 4 में एंट्री

Latest IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स को भले ही सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों करारी हार मिली हो, लेकिन फिर भी आरआर आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में नंबर वन है, जबकि एसआरएच को बड़ा फायदा हुआ है।

Tue, 14 April 2026 05:45 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स हारकर भी नंबर वन, सनराइजर्स हैदराबाद ने मारी टॉप 4 में एंट्री

Latest IPL 2026 Points Table: चार मैच लगातार जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2026 की पहली हार मिली है। ये हार भी बहुत ही ज्यादा शर्मनाक है, क्योंकि 9 रन पर टीम के 5 विकेट गिर गए थे, जबकि पूरी टीम 217 रनों के जवाब में 159 रन पर ढेर हो गई। भले ही सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों राजस्थान रॉयल्स को करारी हार मिली हो, लेकिन फिर भी राजस्थान की टीम आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में नंबर वन है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा फायदा इस जीत के साथ हुआ है।

राजस्थान रॉयल्स पांच मैचों में चार जीत और एक हार के बाद 8 पॉइंट्स के साथ टेबल टॉपर है, जबकि दूसरे पायदान पर पंजाब किंग्स है, जिसने चार में से तीन मैच जीते हैं और एक मैच उनका बेनतीजा रहा है। इस तरह पीबीकेएस के खाते में 7 पॉइंट्स हैं। आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी चार में से तीन मैच जीती है और एक मुकाबला हारी है। वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर विराजमान है। आरसीबी के खाते में 6 पॉइंट्स हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RR के कप्तान रियान पराग को अपने किस निर्णय पर हो रहा पछतावा, कहा- ऐसा करते तो..

वहीं, आरआर के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम की टॉप 4 में एंट्री हो गई है। पांच मैचों के बाद एसआरएच के खाते में 4 पॉइंट्स हो गए हैं, लेकिन नेट रन रेट एसआरएच का बाकी टीमों से बेहतर है। यही कारण है कि 5 मैचों में से सिर्फ 2 मैच जीतकर टीम चौथे स्थान पर है। पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर विराजमान टीमों के खाते में भी 4-4 पॉइंट्स हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट एसआरएच से बेहतर नहीं है।

पांचवें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स को खिसकना पड़ा है, जो इस मैच से पहले टॉप 4 में थी। छठे स्थान पर अब गुजरात टाइटन्स है और सातवें पायदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स का कब्जा है। इन तीनों टीमों को एक-एक पायदान का नुकसान हुआ है, क्योंकि इस मैच से पहले हैदराबाद की टीम सातवें स्थान पर थी, जो अब सीधे चौथे स्थान पर चली गई है। दिल्ली, गुजरात और लखनऊ को एक-एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SRH ने रोका राजस्थान का विजय रथ, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन चमके

आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस आठवें स्थान पर है, जो पांच की चैंपियन है। चार में से सिर्फ एक ही मैच उन्होंने जीता है। यही हाल दूसरी पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का है, जो 9वें स्थान पर है। चार में से तीन मैच टीम हार चुकी है। कोलकाता नाइट राइडर्स इस वक्त सबसे आखिरी पोजिशन पर है, जो कि एक भी मुकाबला नहीं जीती है। खाते में एक पॉइंट चार मैचों के बाद जरूर है, लेकिन वह मैच बारिश में धुलने के कारण मिला था।

IPL 2026 Points Table Latest

क्रमटीममैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटपॉइंट्स
1राजस्थान रॉयल्स54100.8898
2पंजाब किंग्स43010.7207
3रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु43101.1486
4सनराइजर्स हैदराबाद52300.5764
5दिल्ली कैपिटल्स42200.3224
6गुजरात टाइटन्स4220-0.0294
7लखनऊ सुपर जायंट्स4220-0.4274
8मुंबई इंडियंस4130-0.7722
9चेन्नई सुपर किंग्स4130-1.5322
10कोलकाता नाइट राइडर्स4031-1.3151
,

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।