Vaibhav Sooryavanshi swept away by Nicholas Pooran stormy Fifty in MI vs LSG IPL 2026 Did this for the 5th time MI vs LSG: निकोलस पूरन के 'तूफान' में बह गए वैभव सूर्यवंशी, IPL में 5वीं बार किया ये कारनामा, Ipl Hindi News - Hindustan

MI vs LSG: निकोलस पूरन के 'तूफान' में बह गए वैभव सूर्यवंशी, IPL में 5वीं बार किया ये कारनामा

Nicholas Pooran MI vs LSG IPL 2026: निकोलस पूरन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा पूरन ने एक धाकड़ लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ दिया है।

Mon, 4 May 2026 09:31 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
MI vs LSG: निकोलस पूरन के 'तूफान' में बह गए वैभव सूर्यवंशी, IPL में 5वीं बार किया ये कारनामा

आईपीएल 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रहे निकोलस पूरन सोमवार को लय में लौट आए। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का हिस्सा पूरन ने मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। एलएसजी ने पूरन को बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर पर प्रमोट किया, जिसका बखूबी फायदा उठाया। उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 21 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें एक चौका और 8 छक्के शामिल हैं। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ने 16 गेंदों में अर्धशतक कंप्लीट कर लिया था। यह उनका मौजूदा सीजन में पहला और आईपीएल में 15वां अर्धशतक था।

पूरन के 'तूफान' में बह गए सूर्यवंशी

पूरन के 'तूफान' में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बह गए हैं। दरअसल, पूरन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 20 गेंदों में सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पांचवीं बार यह कारनामा अंजाम दिया है। 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने आईपीएल में अब तक चार मर्ताब ऐसा किया है। 20 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड फिलहाल अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज है। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के ओपनर अभिषेक ने छह बार यह कमाल किया है।

LSG के लिए सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले प्लेयर

15 - निकोलस पूरन बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2023

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

16 - निकोलस पूरन बनाम एमआई, वानखेड़े, 2026

18 - निकोलस पूरन बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2025

19 - निकोलस पूरन बनाम एमआई, वानखेड़े, 2024

20 - काइल मेयर्स बनाम पीबीकेएस, मोहाली, 2023

20 - निकोलस पूरन बनाम डीसी, दिल्ली, 2024

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीवी पर बैठकर जज नहीं कर सकते, वैभव की बैटिंग पर कपिल देव ने ऐसा क्यों कहा?
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट में मचा सकते हैं पंत जैसा धमाल, बताई बैटिंग पोजिशन

निकोलस पूरन ने की अहम साझेदारी

पूरन के तूफानी अर्धशतक से लखनऊ ने मुंबई के खिलाफ 228/5 का स्कोर खड़ा किया। टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने तीसरे ओवर में ही जोस इंग्लिस (13) का विकेट गंवा दिया जिन्होंने स्पिनर गजनफर की गेंद पर सूर्यकुमार यादव को कैच थमाया। ऐसे में पूरन ने सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श (25 गेंदों में 44) के साथ दूसरे विकेट के लिए 94 रन जोड़कर एलएसजी को ठोस मंच प्रदान किया। हिम्मत सिंह (31 गेंदों में नाबाद 40) और एडेन मारक्रम (25 गेंदों में नाबाद 31) ने अंत में छठे विकेट के लिए 49 गेंद में 68 रन की अटूट साझेदारी करके टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया लेकिन दोनों रन गति में इजाफा करने में नाकाम रहे। मुंबई की ओर से कोर्बिन बॉश सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 20 रन देकर दो विकेट चटकाए। अल्लाह गजनफर (50 रन पर एक विकेट), विल जैक्स (34 रन पर एक विकेट) और रघु शर्मा (36 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।