वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में जो सोचा वो कर दिखाया, फाइनल के बाद कही दिल की बात; फिटनेस पर ये कहा
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 फाइनल के बाद बताया कि उन्होंने सीजन शुरू होने से पहले अपनी डायरी में लिखा था कि वह इस बार 700 रन बनाएंगे और उनका ये गोल पूरा हो गया।

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फाइनल जीतने के बाद बताया कि उन्होंने सीजन शुरू होने से पहले अपनी डायरी में लिखा था कि इस सीजन वह 700 से ज्यादा रन बनाएंगे। वैभव ने इसके साथ ही अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देने की बात कही। 15 साल के बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में धमाल मचाया हुआ था। वह जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए फाइनल के दौरान राजस्थान के सलामी बल्लेबाज स्टेडियम में मौजूद रहे और मुकाबला खत्म होने के बाद 5 अवॉर्ड भी अपने नाम किए।
700 रन बनाऊंगा
वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल के बाद ब्रॉकास्टर से बातचीत में बताया कि सीजन शुरू होने से पहले उन्होंने अपनी डायरी में लिखा था कि वह 700 रन बनाएंगे। उन्होंने सुनील गावस्कर से बातचीती में ये भी बताया कि उनके पिता दिग्गज क्रिकेटर के काफी बड़े फैंन हैं और प्रैक्टिस के दौरान उनका नाम लेकर मोटिवेट करते रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने कहा, ''आईपीएल से पहले मैंने एक नोट लिखा था कि इस सीजन मैं 700 रन बनाऊंगा। वो लक्ष्य अब पूरा हो गया।'' रविवार को फाइनल के बाद अपना पुरस्कार लेते हुए 15 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ''इस सत्र में मैंने सीखा कि दबाव वाले मैच में कैसे खेलना है, अपने गेम को कैसे बनाना है। ‘’
उन्होंने कहा, ''आप हर मैच एक ही तरीके से नहीं खेल सकते। आपको गेम की स्थिति को समझाएगा और टीम की जरूरतों के हिसाब से खेलना होगा। मुझे प्लेऑफ मैचों में भी यह बहुत कुछ सीखने को मिला। मैं लंबे समय तक खेलना चाहता हूं और मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा और इस पर ध्यान देना होगा।''' सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 का अंत 776 रन के साथ किया। इससे भी ज़्यादा हैरान करने वाली बात उनका 237.30 का स्ट्राइक रेट रहा। सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर और दूसरे क्वालीफायर में क्रमशः 97 और 96 रन की शानदार पारियां खेली।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता। फाइनल में गुजरात टाइटंस की टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। वहीं बेंगलुरु ने एक बार फिर गुजरात टाइटंस को एकतरफा अंदाज में मात दी। प्लेऑफ के पहले क्वालीफायर में भी गुजरात की टीम ने बेंगलुरु के सामने घुटने टेक दिए थे।
सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह, कगिसो रबाडा और पैट कमिंस जैसे दुनिया के शीर्ष गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी कर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया है। उनके प्रदर्शन ने इस धारणा को और मजबूत किया है कि वह लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट की सेवा कर सकते हैं। सुनील गावस्कर सहित कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों की सराहना मिलने के बाद संगकारा ने भी संकेत दिया कि सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सर्वोच्च स्तर पर खेलने के लिए तैयार हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन